कार दुर्घटना में तीन मासूम घायल
बाईपास पर ऋषिकेश जा रही कार डिवाइडर पर पलट गई। कार सवार तीन ब'चे और दो महिलाएं घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 11:31 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 11:31 PM (IST)
पुरकाजी : बाईपास पर ऋषिकेश जा रही कार डिवाइडर पर पलट गई। कार सवार तीन बच्चे और दो महिलाएं घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
दिल्ली निवासी प्रशांत बुधवार को परिजनों संग वैगनआर कार से ऋषिकेश जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे सलेमपुर के पास अचानक कार डिवाइडर की नाली में जाकर पलट गई। दुर्घटना में कार के भीतर चोट लगने से भाविका (10), पांच साल का प्रियांश और चार साल की अवनी घायल हो गए। कार में बैठी दो अन्य महिलाएं विभा व आभा को भी हल्की सी चोटें आई। यूपी-100 के स्टाफ ने सभी को कार से निकालकर सीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों ने मरहम पट्टी के बाद सभी घायलों की छुट्टी कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें