Move to Jagran APP

बारिश ने डाला खलल, दोपहर से हुआ सैनिटाइजेशन

पूर्ण लॉकडाउन लागू होने के बाद सैनिटाइजेशन का खाका तैयार किया गया। शनिवार की सुबह बारिश ने अभियान में खलल डाल दिया। दोपहर को प्रशासन और पालिका ने मिलकर प्रमुख बाजारों क्षेत्रों को सैनिटाइजेशन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 11:51 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 06:10 AM (IST)
बारिश ने डाला खलल, दोपहर से हुआ सैनिटाइजेशन
बारिश ने डाला खलल, दोपहर से हुआ सैनिटाइजेशन

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। पूर्ण लॉकडाउन लागू होने के बाद सैनिटाइजेशन का खाका तैयार किया गया। शनिवार की सुबह बारिश ने अभियान में खलल डाल दिया। दोपहर को प्रशासन और पालिका ने मिलकर प्रमुख बाजारों, क्षेत्रों को सैनिटाइजेशन किया।

loksabha election banner

प्रदेश में सोमवार की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रखा गया है। पहले दिन शहर को सैनिटाइज करने के लिए पालिका के कंधों पर जिम्मेदारी रही। शनिवार की सुबह बारिश होने से अभियान देरी से प्रारंभ किया गया। पहले सरकारी दफ्तरों, भवनों को स्प्रे मशीन के माध्यम से सैनिटाइज किया गया। इसके बाद कोर्ट रोड, प्रकाश चौक, महावीर चौक, भगत सिंह रोड, मेरठ रोड, नई मंडी क्षेत्र के सभी बाजारों में टैंकरों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के जरिए सोडियम हाइपो क्लोराइट का छिड़काव किया गया। वहीं, शनिवार को करीब 30 वार्डों में दवा का छिड़काव किया गया। अभियान के लिए करीब 300 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। कर्मचारियों ने स्पो‌र्ट्स स्टेडियम, जिला पंचायत भवन, कचहरी परिसर के साथ जिन विभागों में लोगों की अधिक भीड़ रहती है, उन्हें सैनिटाइजेशन में रखा गया।

कर्मचारियों ने सफाई कार्य भी चलाया

बारिश के बाद नाले चोक होने के कारण गंदगी सड़क पर फैल गई। इससे दुर्गंध उठ गई। कर्मचारियों ने वार्डों की नालियों को साफ किया। वहीं, सभी वार्डों के साथ डलावघरों से कूड़ा उठाया गया। शहर के 35 डलावघरों पर सुबह और शाम कूड़ा उठाने की कार्ययोजना तैयार की गई।

इन्होंने कहा

शनिवार को सैनिटाइज अभियान चलाया गया। दो दिवसीय अभियान की कार्ययोजना बनाई है। एक-एक वार्ड, बाजार और बड़े क्षेत्रों में सोडियम हाइपोक्लाराइट का छिड़काव कराया जा रहा है।

-विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.