CAA: हिन्दुओं की रक्षा को पाकिस्तान के हो दो टुकड़े: प्रवीण तोगड़िया Muzaffarnagar News
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश में हिन्दू सुरक्षित नहीं हैं। वेस्ट यूपी में हिन्दुओं की संख्या घटती जा रही है। ऐसे ही रहा तो यहां पाकिस्तान खड़ा हो जाएगा।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश में हिन्दू सुरक्षित नहीं हैं। वेस्ट यूपी में हिन्दुओं की संख्या घटती जा रही है। ऐसे ही रहा तो यहां पाकिस्तान खड़ा हो जाएगा।
नागरिकता संशोधन कानून का वह समर्थन और स्वागत करते हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को नागरिकता मिलनी चाहिए, लेकिन इससे पहले कश्मीर के हिन्दुओं को उनके पुस्तैनी घर मिलने चाहिए, जो 40 सालों से इंतजार कर रहे हैं।
जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो
जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए। दो से अधिक बच्चे होने सरकारी सुविधाओं में कटौती की जानी चाहिए। पाक में स्थित गुरुद्वारे में हमले पर उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान में घुसकर पाक के दो टुकड़े कर दें। ठीक इसी प्रकार जिस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। तब पाक सैनिकों को बंदी बनाकर दो हिस्सों में विभाजित कर दिया था। केंद्र सरकार इसी प्रकार का साहस दिखाए।