Move to Jagran APP

गुरुवाणी का गायन कर निकाली प्रभात फेरी

सिख धर्म के दसवें गुरु श्रीगुरु गोविद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार की सुबह मुख्य मार्गो से प्रभात फेरी निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 11:33 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 11:33 PM (IST)
गुरुवाणी का गायन कर निकाली प्रभात फेरी
गुरुवाणी का गायन कर निकाली प्रभात फेरी

जेएनएन, मुजफ्फनगर। सिख धर्म के दसवें गुरु श्रीगुरु गोविद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार की सुबह मुख्य मार्गो से प्रभात फेरी निकाली गई।

loksabha election banner

खतौली में जानसठ रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से तड़के प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ, जिसमें महिलाएं-पुरुष व बच्चे शामिल हुए। प्रभात फेरी शिवपुरी रेलवे रोड, सैनी, पुरानी तहसील होते हुए गुरुद्वारा राममूर्ति पहुंची। यहां सरदार चंद सिंह मान व वीरेंद्र सिंह मान परिवार ने गुरुद्वारे में अरदास करवाकर प्रभात फेरी का स्वागत किया। इसके बाद प्रभात फेरी गलियों व बाजार से होते हुए गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पर संपन्न हुई। गुरुद्वारे में अखंड पाठ रखा गया, जिसकी सेवा प्रधान सरदार लखबीर सिंह लक्खी ने की। प्रभात फेरी में सरदार सतपाल सिंह, सरदार नरेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, मंजीत सिंह, हरबंस लाल सलूजा, आशीष रावल व गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे। अनुष्ठान में जुट रहे श्रद्धालु

जेएनएन, मुजफ्फनगर। फलौदा के मां भगवती शाकंभरी मंदिर में चल रहे अनुष्ठान में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा के दौरान सर्वतो भद्र मंडल की प्रतिष्ठा हुई। मुख्य यजमान पुरकाजी निवासी विपिन वर्मा पत्नी सहित रहे। दंपती ने भगवती की पूजा-अर्चना कर माता से आशीर्वाद प्राप्त किया। एकादश ब्राह्मण चंडी पाठ सस्वर कर रहे हैं, जिसमें आचार्य गोपालानंद, श्रीराम पांडे, आचार्य संजीव भारद्वाज, राजेंद्र मिश्रा, मनोरंजन मिश्रा, सुशील शास्त्री, विजय शंकरजी, पंडित भोला प्रसाद, पंडित होरिलानंद व पंडित लक्ष्मी नारायण पूजा-पाठ करा रहे है। ग्राहक गोष्ठी में योजनाओं की जानकारियां दीं

जेएनएन, मुजफ्फनगर। अंतवाड़ा गांव में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के तत्वावाधान में ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने बैंक से जुड़ी अनेक योजनाओं की जानकारियां दीं। लोगों को बैंकिग कार्यो के साथ सुरक्षित लेन-देन के बारे में बताया गया।

क्षेत्रीय प्रबंधक एसके व्यास ने कहा कि बैंकों में कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनका लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, कार लोन, गृह ऋण के साथ बैंक से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान गांव में बनाए गए स्वयं सहायता समूह के साथ समीक्षा बैठक की गई। गोष्ठी मुख्य अतिथि वरिष्ठ कृषक रतन सिंह आर्य, भुल्लन सिंह, ब्रजवीर सिंह रहे। गोष्ठी में नाबार्ड के डीडीएम अभिषेक सक्सेना, शाखा प्रबंधक आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.