गन्ने व सरसों के खेत में अफीम की खेती करने वाला गिरफ्तार, चार लाख का माल बरामद Muzzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक अफीम के खेती करने वाले को गिरफ्तार किया है। इसके बाद से चार लाख का माल बरामकद किया गया है। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन । थाना तितावी पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए अफीम के खेती करने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि युवक गन्ने व सरसों के खेत में छिपाकर अफीम की खेती करता था। पुलिस को इस बारे सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है।
सोमवार को पुलिस ने गन्ने व सरसों के खेतों में छिपाकर अफीम की खेती करने वाले शिव कुमार पुत्र विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि शिवकुमार अपने गांव पीपल हेड़ा में अफीम की खेती कर रहा था। शिवकुमार से डोडा पोस्त के 45 किलोग्राम फूल भी बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपए हैं। पुलिस ने बताया कि हमे सोमवार को ही सूचना मिली थी कि शिवकुमार गन्ने के खेत में अफीम की खेती करता है। जिसके बाद पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि युवक काफी समय से इसकी खेती करते आ रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है हो सकता है कि कोई और भी ऐसे काम कर रहा हो। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
चार लाख के फूल बरामद
पुलिस को शिवकुमार के पास से 45 किलाग्राम के फूल बरामद किया है। जिसकी किमत कुल चार लाख के आसपास बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित से पुछताछ की जा रही है। जल्द ही कुछ और तथ्य आने की आशंका है।