ठंड के साथ फिर बढ़ा प्रदूषण, दिनभर छाई रही घटा
दिसबंर के पहले दिन ही जिले के लोग धूप को तरस गए। ठंड ने लोगों को गर्म कपड़ों की याद दिलाई। बुधवार को ठंड बढ़ने के साथ शहर का प्रदूषण भी बढ़ता दिखा। सुबह से ही घटा छाने के कारण लोगों को अधिक ठंड का अहसास हुआ। पूरे दिन धूप न खिलने के चलते लोग खुद को गर्म कपड़ों से ढंकने के बाद ही घरों से निकले। शाम के समय बाजार भी जल्दी ही बंद हो गए।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। दिसबंर के पहले दिन ही जिले के लोग धूप को तरस गए। ठंड ने लोगों को गर्म कपड़ों की याद दिलाई। बुधवार को ठंड बढ़ने के साथ शहर का प्रदूषण भी बढ़ता दिखा। सुबह से ही घटा छाने के कारण लोगों को अधिक ठंड का अहसास हुआ। पूरे दिन धूप न खिलने के चलते लोग खुद को गर्म कपड़ों से ढंकने के बाद ही घरों से निकले। शाम के समय बाजार भी जल्दी ही बंद हो गए।
कई दिन से ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही थी, लेकिन बुधवार को तो लोगों ने इस सीजन की ठंड का स्वागत गर्म कपड़े पहनकर कर ही किया। सुबह होने के बाद 10 बजे तक धूप नहीं खिली। दिनभर घटा छाई रही। पूरा दिन निकल गया, लेकिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। अधिकतम तापमान भी गिर गया। आलम यह रहा कि दिन में दोपहिया वाहन पर चलते समय भी लोगों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ा। वहीं शाम के समय बाजारों में पहुंचे लोग और छोटे बच्चे गर्म कपड़ों से ढंके दिखे। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 दर्ज किया गया। हालांकि कि इस सीजन में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया है, लेकिन उस दिन धूप खिलने के कारण बुधवार जैसी ठंड का लोगों को कम ही अहसास हुआ था। अधिकतम तापमान में दिखने लगी गिरावट
बुधवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आई, जिस कारण दिन में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि एक दिन पूर्व 24.3 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया था। दो दिनों में दिन का तापमान तीन डिग्री तक गिर गया, जिस कारण दिन में भी अब ठंड का अहसास होने लगा है। बुधवार को फिर जहरीली बनी हवा
शहर में प्रदूषण का ग्राफ तेजी से घट रहा है, लेकिन अगले ही दिन फिर से बढ़ता प्रदूषण लोगों के साथ विभाग के सामने बीमारियां पनपने की चुनौतियां खड़ी कर रहा है। दीपावली के बाद से बीच में दो बार घटकर 250 एक्यूआइ तक पहुंचा प्रदूषण बुधवार को फिर से बढ़ा हुआ दिखाई दिया। बुधवार को शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 315 दर्ज किया गया, जो हवा की अधिक खराब होने की स्थिति बताता है। उधर, प्रदूषण को नियत्रंण में करने के लिए क्षेत्रीय प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड के अधिकारी एंटी स्माग गन से सड़कों पर पानी का छिड़काव करा रहे हैं, लेकिन प्रदूषण तीन दिन संतुलन में रहने के बाद फिर से अधिक खराब श्रेणी में पहुंचकर लोगों को परेशानी में डाल रहा है।