Move to Jagran APP

हत्यारोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस का घेराव

गांव खेड़ी सराय में विवाहिता की दहेज हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस ने हत्यारोपितों को गिरफ्तार नही किया है। जिसके चलते शुक्रवार को मृतका पक्ष की दर्जनों महिलाओं व पुरूषों ने यहां पहुंचकर इंस्पेक्टर का घेराव किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 12:02 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 12:02 AM (IST)
हत्यारोपितों की गिरफ्तारी को  पुलिस का घेराव
हत्यारोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस का घेराव

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। गांव खेड़ी सराय में विवाहिता की दहेज हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस ने हत्यारोपितों को गिरफ्तार नही किया है। जिसके चलते शुक्रवार को मृतका पक्ष की दर्जनों महिलाओं व पुरूषों ने यहां पहुंचकर इंस्पेक्टर का घेराव किया।

loksabha election banner

मेरठ जनपद के बहसूमा थानाक्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी दीपक कुमार पुत्र खजान सिंह ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चार दिन पूर्व उसकी पुत्री पूजा की दहेज लोभी ससुरालियों ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद पीडित ने खेडी सराय निवासीगण आरोपित पति मनोज, ससुर ब्रह्मासिंह तथा सास के विरूद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। आरोप है कि मीरापुर पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया हुआ है तथा उनकों जेल नही भेज रही है। आरोप है कि स्थानीय पुलिस आरोपितों से मिली हुई है तथा पीड़ित पक्ष पर फैसले का दबाव बना रही है। जिसके चलते दोपहर बाद दर्जनों महिलाएं व पुरूष थाने पर पहुंचे तथा यहां इंस्पेक्टर संतोष त्यागी का घेराव करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। इंस्पेक्टर ने भीड़ को समझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम होने के बाद उसका बिसरा फारेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घेराव करने वालों में शशिबाला, मोनिका, नितिका, हरबीरी, उषा, सुमित्रा, नरेशो, धर्मवती, मन्नू, चंद्रकांत, मांगेराम, सुलेमान, सुशील, किसन आदि मौजूद रहे।

कृषि कानूनों की वापसी तक जारी रहेगा भाकियू का धरना

रोहाना। कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू का रोहाना टोल प्लाजा पर धरना 17वें दिन भी जारी रहा। रोहाना टोल पर भाकियू कार्यकर्ता शुक्रवार को भी धरना पर डटे रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर 17वें दिन भी भाकियू का धरना जारी रहा। चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष कुशलवीर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों से किसान बर्बाद हो जायेगा। देशभर का किसान छ माह से कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रही है, लेकिन सरकार जबरन कानूनों को थोपना चाहती है। कानूनों की वापसी तक गाजीपुर बॉर्डर व रोहाना व छपार टोल प्लाजा पर धरना जारी रहेगा। कहा कि चरथावल ब्लॉक की मजबूती से रोहाना टोल पर डटी हुई है। कुशलवीर सिंह, संजय त्यागी, मोनू ठाकुर, राजू , महताब आलम, दुष्यंत त्यागी, आशीष, अमित, विशाल, अमित त्यागी, तहसील उपाध्यक्ष नवीन त्यागी, तोहिद हसन, आस मोहम्मद, सुधीर ठाकुर, ऋषिपाल राणा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.