Move to Jagran APP

जनकपुरी में चलाया डेयरी के खिलाफ अभियान

नगर पालिका प्रशासन ने डेयरियें के खिलाफ दूसरे दिन गुरुवार को भी अभियान चलाया। जनकपुरी में जांच-पड़ताल के बाद अधिकारियों ने एक डेयरी को शहर से बाहर किया है। इस दौरान तीन गाय जब्त की गई। जिन्हें पुरकाजी गोशाला भेजा गया है। कार्रवाई से डेयरी संचालकों में अफरातफरी मच गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 07:27 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 07:27 PM (IST)
जनकपुरी में चलाया डेयरी के खिलाफ अभियान
जनकपुरी में चलाया डेयरी के खिलाफ अभियान

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। नगर पालिका प्रशासन ने डेयरियों के खिलाफ दूसरे दिन गुरुवार को भी अभियान चलाया। जनकपुरी में जांच-पड़ताल के बाद अधिकारियों ने एक डेयरी को शहर से बाहर किया है। इस दौरान तीन गाय जब्त की गई। जिन्हें पुरकाजी गोशाला भेजा गया है। कार्रवाई से डेयरी संचालकों में अफरातफरी मच गई।

loksabha election banner

शहर में डेयरियों के कारण पनप रही गंदगी को लेकर पालिका कार्रवाई में लगी है। गुरुवार को भी पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाया है। जनकपुरी में डेयरियों की जांच की गई। विनोद कुमार की डेयरी से चार गाय जब्त की गई। जिन्हें पुरकाजी गोशाला छुड़वाया गया है। डेयरी संचालकों को अपने स्तर से शहर से बाहर शिफ्ट होने के निर्देश दिए गए हैं। अधिशासी अधिकारी विनय कुमार त्रिपाठी ने डेयरी संचालकों को साफ कहा कि शहर में इनका संचालन नहीं हो सकेगा। गोबर और गंदगी से नाले चोक हो रहे हैं। जिस कारण समस्याएं बढ़ रही है। कार्रवाई के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी रविद्र सिंह राठी, एसबीएम जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत सिंह, एसओ सिविल लाइन समर पाल अत्री मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.