Move to Jagran APP

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बांटी मिठाई, चिकित्सा कैंप लगाकर की सेवा

मुजफ्फरनगर जेएनएन। भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 11:49 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 11:49 PM (IST)
नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बांटी मिठाई, चिकित्सा कैंप लगाकर की सेवा
नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बांटी मिठाई, चिकित्सा कैंप लगाकर की सेवा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों को मिठाई बांटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने ईश्वर से उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारो से वंचित करोडों गरीबो को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें समाज में गरिमा पूर्ण जीवन दिया है। नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास व एतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके संकल्प व समर्पण ने देशवासियों में एक नई उर्जा व आत्मविश्वास पैदा किया है, जिससे आज देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर आत्मनिर्भरता की और अग्रसर है। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय सैनी, सुषमा पुंडीर, रोहिल वाल्मिकी, विनीत कत्यायन, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, नितिन मलिक, बिजेंद्र पाल, संजय गर्ग, राजीव सिंह गुर्जर, जिला मंत्री रेणु गर्ग, प्रवीण शर्मा, विकास अग्रवाल, रजत त्यागी, सागर वाल्मिकी, प्रशांक नागर, रविकांत शर्मा, हरपाल सिंह महार आदि उपस्थित रहे।

---

सरवट में लगाया चिकित्सा शिविर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत चिकित्सा शिविर लगाया गया, जहां चिकित्सा परीक्षण हुआ। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत जनपद में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा. संदीप शर्मा द्वारा स्वास्थ्य परिक्षण शिविर अंबेडकर भवन सरवट में लगाया गया है। इसमें हजारों मरीजों की कोरोना, खून बलगम की जांच कर उचित दवाइयां दी गई। इसी क्रम में जनपद के 154 बूथो पर निश्शुल्क टीकाकरण किया।

--

बिरालसी में सैनिकों को किया सम्मानित

प्रधानमंत्री के 71वां जन्मदिन पर गांव बिरालसी में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने केक काटकर मनाया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित सिंह रावल के नेतृत्व में बिरालीस में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर केक खाया। इस मौके पर 71 किसान व 71 सैनिक को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा जिलध्यक्ष मौ. सलीम के नेतृत्व में सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया गया। वहीं जन्मदिन के मौके पर जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक के नृतत्व में पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुन्दरपाल द्वारा अनाथालय, वृद्धाआश्रम दयालपुर व खतौली में फल वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं को बताया किर 18 सितंबर को जिला भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम होगा। वहीं 19 सितंबर को बुढ़ाना में युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान कार्यक्रम और 20 सितंबर को अनुसूचित मोर्चा द्वारा बंगाली व गरीब बस्तियों में फल वितरण कार्यक्रम होंगे।

----

दीपक की रोशनी से जगमग हुई एसडी मार्किट

एसडी मार्किट एसोसिएशन में यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मार्किट को दीपक की रोशनी से जगमग किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अनिल नामदेव, योगेश भगत, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, केवल राज सहित व्यापारियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। उन्होंने शाम के समय दीपक जलाकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.