पर्यावरण बचने को लिया पौधे लगाने का संकल्प
पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाना कितना जरूरी है इस विषय पर दैनिक जागरण की ओर से आनलाइन क्विज हुई जिसमें एंबियंस एकेडमी के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चे पर्यावरण संरक्षण को समर्पित पेंटिंग्स लेकर शामिल हुए।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाना कितना जरूरी है इस विषय पर दैनिक जागरण की ओर से आनलाइन क्विज हुई, जिसमें एंबियंस एकेडमी के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चे पर्यावरण संरक्षण को समर्पित पेंटिंग्स लेकर शामिल हुए।
जानसठ स्थित एंबियंस एकेडमी की प्रधानाचार्य रीतू महाजन के नेतृत्व में सभी वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। छात्रा वैष्णवी कांबोज ने कहा कि पर्यावरण संतुलन आने वाले पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी है। अमरा ने कहा कि हमें पर्यावरण शुद्ध करने के लिए पेड़ लगाने होंगे। छात्रा सृष्टि कांबोज ने कहा कि प्रकृति ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे ऋतु बदलने लगी है। फातिमा ने कहा कि यदि पर्यावरण शुद्ध होगा तो पशु-पक्षियों को लुप्त होने से बचाया जा सकेगा। उत्कर्ष ने कहा कि यदि हम पेड़ काटते रहेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब पृथ्वी से जीवन नष्ट हो जाएगा। अहाना ने कहा कि प्रकृति के संतुलन के लिए पर्यावरण शुद्ध रखना बहुत जरूरी है। सोनाक्षी ने कहा कि हमें पेड़ लगाने ही चाहिए ताकि शुद्ध आक्सीजन मिल सके। इसके अतिरिक्त राक्षी, शानवी, निर्भिका, देवश्री व मनस्वी आदि ने पर्यावरण पर अपने जवाब बेबाकी से दिए। प्रधानाचार्य रीतू महाजन ने बताया कि इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण की थीम है पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली। बच्चों ने पर्यावरण बचाने के लिए पोस्टर बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें गोरेश गुप्ता, अक्की चौधरी, नलिनी चौधरी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एसडीएम ने शराब की दुकानों का निरीक्षण किया
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जानसठ के एसडीएम जानसठ जैनेंद्र कुमार व आबकारी इंस्पेक्टर ने बुधवार को जानसठ क्षेत्र की शराब की दुकानों पर निरीक्षण किया। गढ़ी, जानसठ, तिसंग, कवाल व चित्तौड़ा आदि गांव में शराब की दुकानों पर स्टाक रजिस्टर व माल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि ओवर रेटिग और शराब में मिलावट पर कार्रवाई की जाएगी।