Move to Jagran APP

गुलाबी परिधान में शुक्रवार को होगा कामकाज

मिशन शक्ति अभियान के तहत 23 अक्टूबर को सभी विभागों में पिक-डे मनाएंगे। इसके चलते कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी गुलाबी रंग परिधान में कामकाज करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं और महिला को सम्मान और सुरक्षा से जोड़ा गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 06:20 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 07:11 PM (IST)
गुलाबी परिधान में शुक्रवार को होगा कामकाज
गुलाबी परिधान में शुक्रवार को होगा कामकाज

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान के तहत 23 अक्टूबर को सभी विभागों में पिक-डे मनाएंगे। इसके चलते कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी गुलाबी रंग परिधान में कामकाज करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं और महिला को सम्मान और सुरक्षा से जोड़ा गया है।

loksabha election banner

नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जिले में मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। इसके तहत आए दिन विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। इस अभियान को और धार देने के लिए आगामी 23 अक्टूबर अर्थात शुक्रवार को पिक-डे मनाया जाएगा। इस दिन सभी संस्थानों और कार्यालयों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को गुलाबी रंग का परिधान पहनकर आना होगा। इसके लिए तैयारी हो गई है। कर्मचारियों ने शर्ट के लिए गुलाबी रंग का कपड़ा खरीदना शुरू कर दिया है। कुछ कर्मचारी रेडीमेड शर्ट खरीदने को तरजीह दे रहे हैं। वहीं महिलाएं साड़ी और शूट-सलवार खरीदने की तैयारी कर रही हैं।

डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने बताया कि शुक्रवार को सभी को गुलाबी रंग के परिधान में आने को कहा गया है। मिशन शक्ति के लोगो एवं बैज भी उपलब्ध कराए जाएंगे। आम नागरिकों से अपील है कि इस अभियान से जुड़ें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.