Move to Jagran APP

भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

खतौली से शहर तक कार्यकर्ताओं का रोड शो। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 11:27 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 11:27 PM (IST)
भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत
भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

मुजफ्फरनगर : भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुशवेंद्र तोमर का जनपद आगमन पर स्वागत हुआ। शहर के मुख्य मार्गो से रोड शो निकाला गया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिले में पहली बार आने पर कुशवेंद्र तोमर का खतौली, मंसूरपुर, नरा जदौड़ा, बाइपास, वहलना चौक, सुजड़ू चुंगी, नुमाइश कैंप, केशवपुरी, मीनाक्षी चौक, शिवचौक, भाजपा कार्यालय, बालाजी चौक, भोपा रोड व गांधी कॉलोनी से युवा कार्यकर्ताओं ने रोड शो निकाला।

prime article banner

गांधी कालोनी स्थित बैंक्वेट हॉल में हुए स्वागत समारोह में कुशवेंद्र तोमर ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निभाया जाएगा। मां-बहनों के सम्मान में युवा मोर्चा पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। उन्होंने युवाओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने की व संचालन सागर वाल्मीकी व नरेश कारी ने किया। इस दौरान विधायक कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष आयुष पंवार, चेयरमैन प्रवींद्र भड़ाना, सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, डॉ. प्रदीप, सनी वर्मा, अजय पंवार, देवेश चौहान, दीपक कसाना, अनुज बालियान, गौरव ठाकुर, मोहित जैन व गुरुदत्त अरोरा आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ : तोमर

खतौली : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुशवेंद्र तोमर का शुक्रवार को खतौली आगमन पर अनेक स्थानों पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कस्बे में मदन छाबड़ा, सुधीर गोयल, नरेश पांचाल, उमेश मुमार, ब्रिजेश, दर्पण गुप्ता, भरतेश शर्मा, डॉ. सुभाष शर्मा, प्रताप वाल्मीकि, प्रमोद आर्य एडवोकेट, चंचल भूटानी, सुनील जैन, प्रवीण ठकराल, गुरुदत्त अरोरा व सुभाष गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कुशवेंद्र तोमर ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। इस दौरान मेन रोड पर जाम लग गया। पुलिस को जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.