मकर संक्रांति पर खिचड़ी प्रसाद वितरित
द्वारिकापुरी सोसाइटी अपडेट ने मकर संक्रांति धू्मधाम से मनाया। पूजा-अर्चना पश्चात खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और सभी
मुजफ्फरनगर जेएनएन। द्वारिकापुरी सोसाइटी अपडेट ने मकर संक्रांति धू्मधाम से मनाया। पूजा-अर्चना पश्चात खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और सभी शुभ कार्य आरंभ हो जाते हैं। इस दिन स्नान दान पुण्य आदि का विशेष महत्व है। काली दाल की खिचड़ी वितरण एवं दान करने का विशेष प्रावधान है। विद्वानों का मानना है कि इस दिन खिचड़ी खाने से शनि का प्रकोप दूर होता है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी का सेवन करना वैज्ञानिक नजरिए से काफी सेहतकारी माना गया है। विकास शर्मा, मनोज गर्ग, राकेश शर्मा, अंकुर गुप्ता, मुकुल अग्रवाल, अशोक चौधरी, शशिकांत त्यागी, विनीत गुप्ता, अशोक शर्मा, संदीप शर्मा, राजीव, सुबोध, अचिन आदि उपस्थित रहे।