पालकी यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
राधा माधव की पालकी यात्रा गांधी कालोनी के मुख्य मार्गो पर निकाली गयी।
मुजफ्फरनगर : राधा माधव की पालकी यात्रा गांधी कालोनी के मुख्य मार्गो पर निकाली गयी, जिसमें श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे।
श्रीगोलोकधाम मंदिर-गांधी कालोनी में श्रीराधा माधव गोलोकनाथजी का पाटोत्सव 28 अगस्त से मनाया जा रहा है। महोत्सव में रविवार को श्रीश्यामाश्याम युगल सरकार की पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा से पूर्व राधा माधव का भव्य श्रृंगार कर भोग लगाया और पालकी में विराजमान किया। पालकीयात्रा श्रीगोलोकधाम मंदिर से शुरू होकर गांधी कालोनी के मुख्य मार्गो से होती हुई मंदिरजी पर संपन्न हुई। यात्रा में श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए झूमते, नाचते, गाते हुए चल रहे थे। पूरा माहौल ठाकुरमय हो रहा था। यात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा था। पालकी यात्रा में मंदिर समिति पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा विभिन्न सत्संग मंडलियों का सहयोग रहा।