कार की टक्कर से किसान की मौत
गांव से खेत पर जाते समय एक अनियंत्रित कार ने एक किसान को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। गांव से खेत पर जाते समय एक अनियंत्रित कार ने एक किसान को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
गांव मेहलकी निवासी रतन सिंह पुत्र मुकंदा शुक्रवार की सुबह अपने गांव से खेत पर जा रहा था। अचानक से एक अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जानसठ के निजी चिकित्सक के यहां पर दिखाया इसी बीच उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। किसान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। छछरौली में ट्रक पलटने से दो घायल
भोपा: कस्बा भोकरहेड़ी-मोरना मार्ग पर तेजी से आ रहा एक ट्रक गांव छछरौली में मोड़ पर पलट गया। जिससे चालक व हेल्पर घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की।
सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के गांव इस्लामनगर निवासी सोनू व मांगेराम ट्रक पर चालक व हेल्पर का कार्य करते हैं। शुक्रवार की सुबह वह पंजाब के लुधियाना से ट्रक में कपड़ा भरकर बिहार के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह भोपा थाना क्षेत्र में कस्बा भोकरहेड़ी-मोरना मार्ग पर गांव छछरौली में पहुंचे तो सामने से आ रही कार को बचाने में ट्रक मोड़ पर पलट गया। ग्रामीणों ने ट्रक के शीशे तोड़कर घायल सोनू व मांगेराम को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।