निर्बलों को मुख्य धारा में लाने को चुनाव लड़ाएगी न्याय पार्टी : एसपी सिंह
न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह ने रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मंसूरपुर जड़ौदा नरा व अछेड़ा आदि में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह ने रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मंसूरपुर, जड़ौदा नरा व अछेड़ा आदि में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
अछेड़ा गांव में प्रहलाद सिंह विश्वकर्मा के आवास पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि न्याय पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करें और समाज के निर्बल-कमजोर वर्ग की मदद को आगे आएं। न्याय पार्टी गरीबों, पिछड़ों व निर्बल वर्ग को चुनाव लड़ाएगी। पार्टी के उपाध्यक्ष जयपाल पांचाल ने कहा कि न्याय पार्टी गरीबों की पार्टी है। उम्मीदवार चुनावों में पैसा खर्च नहीं करेंगे। पैदल घूम-घूमकर प्रचार करेंगे। प्रहलाद विश्वकर्मा ने कहा कि जहां भी अन्याय होगा, न्याय पार्टी वहीं पहुंचेगी। प्रदेश सचिव कृष्णपाल पांचाल ने कहा कि न्याय पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। 55 प्रतिशत पिछड़ों का हक छीना गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन पांचाल ने कहा कि न्याय पार्टी जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। अध्यक्षता विशम्बर पांचाल ने की। इस दौरान सुरेश शर्मा, संजय, दीपक व मंगू सिंह आदि ने भी विचार प्रकट किए। इंद्रपाल धीमान, नीरज धीमान, पवन पांचाल, अमित शर्मा, बीर सिंह प्रजापति, सुरेश पाल शर्मा, आनंद प्रकाश, विशंबर कश्यप व कृष्णपाल आदि उपस्थित रहे। जिले के छह लोग मिले कोरोना पाजिटिव
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जिले के छह लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 27 मरीज स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कोरोना के प्रति सचेत रहने के लिए सावधान किया है। सीएमओ डा. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि विभागीय अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति सजग हैं। किसी भी व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने पर उसे हास्पिटल पहुंचाया जाता है। बताया कि रविवार को जिले के छह लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 27 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ्य हो गए, जिन्हें हास्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया।