Move to Jagran APP

नामांकन निरस्त, आप प्रत्याशी ने उड़ेला केरोसिन

विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन-पत्रों में खमियां मिली हैं जिसके चलते छह सीट से 17 नामांकन-पत्रों को निरस्त कर दिया है। मीरापुर सीट से आप प्रत्याशी योगेंद्र सिंह ने पर्चा निरस्त होने पर कचहरी में हंगामा किया। प्रत्याशी ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। भाजपा सपा-रालोद और बसपा प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 07:51 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 07:51 PM (IST)
नामांकन निरस्त, आप प्रत्याशी ने उड़ेला केरोसिन
नामांकन निरस्त, आप प्रत्याशी ने उड़ेला केरोसिन

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन-पत्रों में खमियां मिली हैं, जिसके चलते छह सीट से 17 नामांकन-पत्रों को निरस्त कर दिया है। मीरापुर सीट से आप प्रत्याशी योगेंद्र सिंह ने पर्चा निरस्त होने पर कचहरी में हंगामा किया। प्रत्याशी ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। भाजपा, सपा-रालोद और बसपा प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए।

loksabha election banner

पुरकाजी सीट के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। निर्दलीय प्रत्याशी सत्यपाल का नामांकन जांच में निरस्त हुआ है। अब पुरकाजी सीट पर 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। शहरी सीट पर 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जनसत्ता से जहीर व संयुक्त विकास पार्टी से आस मोहम्मद का नामांकन निरस्त हुआ है। अब शहरी सीट पर 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। बुढ़ाना सीट के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जांच में दो प्रत्याशियों निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र और शहजाद का नामांकन निरस्त हुआ है। अब बुढ़ाना सीट पर 11 प्रत्याशी चुनावी रण में रह गए हैं। खतौली विधानसभा सीट से 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जांच में निर्दलीय प्रत्याशी जगपाल का नामांकन निरस्त हुआ है। खतौली सीट पर अब 12 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। मीरापुर सीट पर सर्वाधिक 26 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। जांच में सात प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हुए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) से जोगेंद्र सिंह समेत वकार अजहर, सुरेंद्र सिंह, गुरदर्शन सिंह, अनिल कुमार, बबलूराम, गुरविद्र कौर का नामांकन निरस्त हुआ है। अब मीरापुर सीट पर 19 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं।

फूट-फूटकर रोने वाले अरशद का पर्चा निरस्त

चरथावल विधानसभा सीट के लिए 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच में चार प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हो गए है। कांग्रेस से महफूज राना और अरशद राना समेत निर्दलीय प्रत्याशी राजसिंह व याकूब का नामांकन निरस्त हुआ है। जांच के बाद चरथावल सीट पर 14 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। बता दें कि अरशद ने एक सप्ताह पूर्व आरोप लगाया था कि बसपा नेता ने टिकट दलाने के लिए उनसे 67 लाख रुपये लिए थे, लेकिन टिकट नहीं हुआ। बाद में अरशद और उनकी पत्नी यासमीन ने कांग्रेस से पर्चा भरा था। उनकी पत्नी का नामांकन जांच में सही पाया गया। आप प्रत्याशी ने किया आत्मदाह का प्रयास

मीरापुर विधानसभा सीट से आप प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह का जांच में नामांकन निरस्त कर दिया गया। पहले कारण नहीं बताया और हंगामे के बाद उन्हें बताया कि आश्रित की आय वाले कालम को खाली छोड़ा गया और एक स्थान पर हस्ताक्षर नहीं किए गए। जोगेंद्र सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू छलक गए। कचहरी में प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सिविल लाइन पुलिस ने उम्मीदवार जोगेंद्र सिंह पर मुकदमा दर्ज किया है।

उधर, आप प्रत्याशी ने कहा कि 22 साल देश की रक्षा की है। आमी में सूबेदार मेजर रहे हैं और रिटायरमेंट के बाद समाज सेवा कर रहे हैं। प्रशासन या तो दबाव में काम कर रहा है या तानाशाही दिखा रहा है। वह चुप नहीं बैठेंगे। आरओ ने लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी से रोकने का कृत्य किया है। जोगेंद्र सिंह समर्थकों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह से भी मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.