नो ड्यूज लेने को पालिका में उमड़ी भीड़
खतौली (मुजफ्फरनगर): नगर पालिका के अध्यक्ष और सभासद पद पर चुनाव लड़ने को नो ड्यूज का प्रमाण प
By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Oct 2017 11:55 PM (IST)Updated: Tue, 31 Oct 2017 11:55 PM (IST)
खतौली (मुजफ्फरनगर): नगर पालिका के अध्यक्ष और सभासद पद पर चुनाव लड़ने को नो ड्यूज का प्रमाण पत्र लेने के लिए दावेदारों की मंगलवार को पालिका कार्यालय में भीड़ उमड़ी। कर्मचारियों की कमी के कारण नो ड्यूज का प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए दावेदारों को खासा इंतजार करना पड़ा। कुछ दावेदारों ने अपनी पत्नी का नो ड्यूज प्रमाण पत्र उन्हें देने को कहा, लेकिन कर्मचारियों ने इससे इंकार कर दिया। कर्मचारी संदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि नो ड्यूज प्रमाण पत्र जिसके नाम से जारी हो रहा है, उसे ही दिया जाएगा। इसके बाद कुछ दावेदार अपनी पत्नी को घर लेकर पालिका कार्यालय पहुंचे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें