अपहृत इंजीनियर का सुराग नहीं, एडीजी घटनास्थल पर पहुंचे
गाजियाबाद से अगवा किए गए इंजीनियर की तलाश में कई जनपदों की पुलिस लगी है। दो सप्ताह बाद भी पुलिस अपहृत इंजीनियर के बारे में ठोस जानकारी नहीं जुटा पाई है। उधर शनिवार को शामली में लाकडाउन का निरीक्षण करने निकले एडीजी जोन ने तितावी बाग पहुंचकर घटनास्थल के बारे में क्राइम ब्रांच से जानकारी की। इसी स्थान से अपहृत इंजीनियर की कार को पुलिस ने बरामद किया था। कार व आसपास खून के निशान मिले थे।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। गाजियाबाद से अगवा किए गए इंजीनियर की तलाश में कई जनपदों की पुलिस लगी है। दो सप्ताह बाद भी पुलिस अपहृत इंजीनियर के बारे में ठोस जानकारी नहीं जुटा पाई है। उधर, शनिवार को शामली में लाकडाउन का निरीक्षण करने निकले एडीजी जोन ने तितावी बाग पहुंचकर घटनास्थल के बारे में क्राइम ब्रांच से जानकारी की। इसी स्थान से अपहृत इंजीनियर की कार को पुलिस ने बरामद किया था। कार व आसपास खून के निशान मिले थे।
26 जून को गाजियाबाद के ग्रांड सवाना राजनगर एक्सटेंशन निवासी इंजीनियर विक्रांत त्यागी का उस समय कार सहित अपहरण हो गया था, जब वह शाम 7.30 बजे पटेल नगर द्वितीय से अपने घर जा रहे थे। सिहानी गेट थाना पुलिस (गाजियाबाद) ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 27 जून की सुबह विक्रांत त्यागी की इनोवा कार तितावी क्षेत्र में एक बाग से बरामद हुई थी। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। अभी तक विक्रांत का कुछ पता नहीं चल पाया है। उधर, शनिवार को एडीजी जोन राजीव सभरवाल शामली जाते हुए घटना स्थल पर पहुंचे, जहां से विक्रांत की कार बरामद हुई थी। उन्होंने क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजीव यादव से आवश्यक जानकारी ली। इस मौके पर सीओ फुगाना सोमेन्द्र नेगी भी मौजूद रहे।