एक लाख के इनामी बदमाश सुशील मूंछ ने किया सरेंडर
मोस्ट वांटेड एक लाख के इनामी बदमाश सुशील मूंछ ने शनिवार को मुजफ्फरनगर की सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस काफी समय से इस बदमाश की तलाश कर रही थी।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 12:19 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 12:19 PM (IST)
मुजफ्फरनगर,जेएनएन। थाना रतनपुरी क्षेत्र के मथेड़ी गांव निवासी एक लाख के इनामी बदमाश सुशील उर्फ मूंछ ने शनिवार को पुलिस को चकमा देते हुए चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस को इस बदमाश की काफी समय से तलाश थी।
डबल मर्डर में था वांछित
बदमाश सुशील मूंछ मेरठ के सोरखा में हुए डबल मर्डर और नई मंडी थाना क्षेत्र में तीन साल पहले हुए चीकू हत्याकांड की आपराधिक साजिश रचने के आरोप में वांछित चल रहा था।
इन राज्यों में रहा था आतंक
करीब दो दशक पूर्व मुजफ्फरनगर के गांव मथेड़ी के सुशील मूंछ का आतंक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान में आतंक रहा है। वर्ष 2000 के दौरान वह जेल में रहा, लेकिन उस पर हत्याओं का आरोप जेल में भी लगता रहा। इन राज्यों के अलावा मुजफ्फरनगर जिले में उन पर 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हुए। सभी में वह बरी हुआ और चार साल तक उसका अपराध में कोई नाता नहीं रहा। समाज के हर वर्ग में उसका खौफ था।
जानिए कौन है सुशील मूंछ
सुशील मूंछ मुजफ्फरनगर के गांव मथेड़ी का मूल निवासी है। उसके तीन नाम है। लंगड़ा,प्रधान और सुशील मूंछ। लंगड़ा नाम उनका इसलिए पड़ा,क्योंकि उसे पुलिस ने पैर में गोली मार दी थी। मूंछ उसे कॉलेज के समय से ही कहा जाता था, क्योंकि वह लंबी मूंछ रखता था। वहीं प्रधान उसे तब से कहा जाने लगा, जब वह अपने गांव मथेड़ी का प्रधान बना। उस पर हत्या,लूट,अपहरण,फिरौती वसूलने,रंगदारी मांगने आदि के 40 से अधिक मुकदमे थे। जिनमें वह सभी में बरी हो चुका है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें