Move to Jagran APP

योगी राज में बहन, बेटी, व्यापारी सभी सुरक्षित

नूरनगर में भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष मनोज जोधा के आवास पर आयोजित की गई। मंडल पदाधिकारियों को संगठन को चलाने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। विधायक ने कहा कि योगी राज में सभी लोग सुरक्षित है। कई गांवों से आए कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM (IST)
योगी राज में बहन, बेटी, व्यापारी सभी सुरक्षित
योगी राज में बहन, बेटी, व्यापारी सभी सुरक्षित

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। नूरनगर में भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष मनोज जोधा के आवास पर आयोजित की गई। मंडल पदाधिकारियों को संगठन को चलाने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। विधायक ने कहा कि योगी राज में सभी लोग सुरक्षित है। कई गांवों से आए कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

loksabha election banner

भाजपा की ओर से जिले से आए क्षेत्रिय कार्यसमिति सदस्य राजीव गर्ग व जिला मंत्री सचिन सिघल ने संगठन व सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। कहा कि बूथ कमेटियों में सभी जातियों का समावेश रखा जाए। काम करने वाले कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने को कहा। जिन गांवों में ग्रामीणों को वैक्सीन नहीं लगी है वहां कैंप लगवाने को कहा। अन्न महोत्सव के दौरान गुरुवार को राशन डीलरों की दुकानों पर जाकर जांच करने की बात कही। सरकार की आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, फसल बीमा, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ मिलजुल कर काम करने को कहा गया। विधायक प्रमोद उटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में क्राइम जीरो हो गया है। बहन, बेटी, व्यापारी सभी सुरक्षित हो गए है। कहा कि पूर्व की सरकारों में लूट, छेड़छाड़ की घटनाएं होना आम बात थी। जानकारी देकर बताया कि खादर में बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने को बांध का निर्माण तथा पुरकाजी को तहसील का दर्जा बहुत जल्दी मिलने वाला है। इस दौरान संजय वर्मा, मनोज जोधा, विनोद त्यागी, अमित गुप्ता, सोमपाल फौजी, मुकेश त्यागी, हरीश त्यागी, पप्पू धीमान, शिवकुमार पाल, रामकुमार कश्यप, अमित धीमान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.