Move to Jagran APP

नाराज कार्यकर्ताओं को घर जाकर मनाएं विधायक : भूपेंद्र

पंचायत राज विभाग के मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने मंडल समीक्षा बैठक में कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं के बलबूते ही प्रदेश में दोबारा भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने विधायक प्रमोद उटवाल से कहा कि नाराज कार्यकर्ताओं को उनके घर जाकर मनाएं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 09:43 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 09:43 PM (IST)
नाराज कार्यकर्ताओं को घर जाकर मनाएं विधायक : भूपेंद्र

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पंचायत राज विभाग के मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने मंडल समीक्षा बैठक में कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं के बलबूते ही प्रदेश में दोबारा भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने विधायक प्रमोद उटवाल से कहा कि नाराज कार्यकर्ताओं को उनके घर जाकर मनाएं।

loksabha election banner

छपार क्षेत्र के रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर मंगलवार को पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र की मंडल समीक्षा बैठक का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने पांचों मंडल पुरकाजी, बरला, रोहाना, सरवट व पीनना मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक व मंडल अध्यक्षों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा की। उन्होंने सदस्यता अभियान, पन्ना प्रमुख व मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर जानकारी ली। भाजपाइयों ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत शौचालय का निर्माण कराया, उज्ज्वला गैस योजना के अंतर्गत निश्शुल्क गैस सिलेंडर वितरित किए। किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड योजना आदि सैकड़ों योजनाओं से रिकार्ड विकास कार्य कराए हैं। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर भाजपा का समर्थन करने की अपील करें। सरकार सभी वर्गो को साथ लेकर चल रही है, सभी समाज के लोगों को सरकार ने सम्मान दिया है। दिसंबर माह में जिले की सभी विधानसभाओं में पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन रोहाना मंडल के महामंत्री लक्ष्मण शर्मा ने किया व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक धीमान ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया, विधानसभा प्रभारी संजीव वालिया, यनेश तंवर, रोहिल बाल्मीकि, पवन त्यागी, मनोज जोधा, विस्तारक कैलाश देव, बिजेंद्र मलीरा, यतेंद्र त्यागी, नरेश कोरी, अभिषेक पुंडीर, हरिओम त्यागी व मामेश ठाकुर आदि मौजूद रहे। विधायक को मंत्री ने दी हिदायत

समीक्षा बैठक में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल को हिदायत दी कि नाराज कार्यकर्ताओं को उनके घर जाकर मनाया जाए। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। विधायक की शिकायकों पर पंचायती राज मंत्री ने नाराजगी भी जताई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.