शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपित ने युवती का गर्भपात भी करा दिया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपित ने युवती का गर्भपात भी करा दिया।
युवती का आरोप है कि बिजनौर जिले के स्योहारा थानाक्षेत्र के हसनपुर पालकी गांव निवासी रिकू ने तीन साल पहले उसके घर पर पुताई की थी। आरोप है कि रिकू ने उसे शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। रिकू ने गर्भपात करा दिया। कुछ दिन पहले रिकू उसे चंडीगढ़ में एक होटल में ले गया, जहां कई बाद दुष्कर्म किया। 50 हजार रुपये भी ठग लिए। जल्द शादी करने का आश्वासन भी दिया। कई दिन बाद उसे फोन किया तो आरोप है कि रिकू ने शादी करने से इन्कार कर दिया और गालियां दीं। पुलिस ने बुधवार को युवती की तहरीर पर रिकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया।