Move to Jagran APP

उल्लंघन में दो लोग गिरफ्तार, 30 वाहन सीज, 556 वाहनों का चालान

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही 30 वाहन सीज 556 वाहनों का चालान करते हुए 1 लाख 47 हजार 100 रुपये जुर्माना वसूला गया। चेकिग के दौरान पुलिसकर्मियों ने गैर जनपद में तैनात एक सिपाही की बाइक का भी चालान कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 11:27 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 11:27 PM (IST)
उल्लंघन में दो लोग गिरफ्तार, 30 वाहन सीज, 556 वाहनों का चालान
उल्लंघन में दो लोग गिरफ्तार, 30 वाहन सीज, 556 वाहनों का चालान

शामली, जेएनएन। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही 30 वाहन सीज, 556 वाहनों का चालान करते हुए 1 लाख 47 हजार 100 रुपये जुर्माना वसूला गया। चेकिग के दौरान पुलिसकर्मियों ने गैर जनपद में तैनात एक सिपाही की बाइक का भी चालान कर दिया।

loksabha election banner

रविवार को सुबह के समय लॉकडाउन के दौरान छूट मिलने पर आमजन आवश्यक घरेलू सामान खरीदने के लिए निकले थे। इन लोगों में काफी लोग ऐसे भी थे जो दोपहिया वाहनों पर सामान खरीदने के लिए आए थे। इसके अलावा कुछ युवक अकारण ही बाइकों पर घूम रहे थे। यह सब देखकर पुलिस ने वाहनों की चेकिग शुरू कर दी। नगर के फव्वारा चौक, विजय चौक, अजंता चौक, शिव चौक पर एक साथ चेकिग अभियान चलाया गया। नगर कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि सुबह के समय आठ बाइक सीज की गई तथा पांच दर्जन से ज्यादा वाहनों के चालान काटते हुए हजारों रुपये का जुर्माना किया गया। व्यवस्था बनाने के लिए कई स्थानों पर पुलिस को लाठियां भी फटकारनी पड़ी। उधर, पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी कि जनपदभर में 556 वाहनों का चालान तथा 22 वाहन सीज किए गए। 1 लाख 47 हजार सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया। यहीं नहीं, लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया। सोलह लोगों पर विभिन्न थानों में सात मुकदमे दर्ज किए गए। बताया गया कि दोपहर के समय पुलिस अधीक्षक ने विजय चौक पर बुलट बाइक पर जा रहे दो युवकों को रोका और बाइक को नगर कोतवाली भेज दिया। बाइक का चालान कर दिया गया है। बताया गया कि यह बाइक गाजियाबाद में तैनात एक सिपाही की थी और यह सिपाही अपने घर आया हुआ था। इस सिपाही ने अधिकारियों से मिलकर बाइक को अपनी बताया और कहा कि उनके खानदान का युवक बाइक मांग कर लाया था। जो टिटौली से अपने गांव वापस जा रहे थे। बावजूद इसके बाइक को छोड़ा नही गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.