Move to Jagran APP

प्रदेश में कानून-व्यवस्था बदहाल : सतीश चंद्र मिश्रा

बहुजन समाज पार्टी द्वारा प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान सुरक्षा और तरक्की के मुद्दे को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ब्राह्मण समाज से एकजुट होने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Aug 2021 11:47 PM (IST)Updated: Sun, 08 Aug 2021 11:47 PM (IST)
प्रदेश में कानून-व्यवस्था बदहाल : सतीश चंद्र मिश्रा
प्रदेश में कानून-व्यवस्था बदहाल : सतीश चंद्र मिश्रा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी द्वारा प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान, सुरक्षा और तरक्की के मुद्दे को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ब्राह्मण समाज से एकजुट होने का आह्वान किया।

loksabha election banner

रविवार को जानसठ बाइपास स्थित एक बैंक्वेट हाल में बहुजन समाज पार्टी का प्रबुद्ध विचार गोष्ठी और ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राज्य सभा सदस्य सतीशचंद्र मिश्रा ने कहा कि साढ़े चार साल में प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। ब्राह्मण और अनुसूचित जाति के लोगों को नाम और जाति पूछकर निशाना बनाया जा रहा है। प्रदेश में हर दो घंटे में एक महिला के साथ दुष्कर्म हो रहा है। आगामी चुनाव में इन्हें सबक सिखाना है। कहा कि अनुसूचित जाति और ब्राह्मण मिल जाए तो बसपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक पाएगा। भाजपा शासन में ब्राह्मण उपेक्षित है, जबकि बसपा ने हमेशा ब्राह्मणों को सम्मान दिया है। इस दौरान पुष्पांकर पाल, सतीश कुमार, प्रेमचंद गौतम समेत बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- - - - कांग्रेस के साथ हर वर्ग का विकास : पंकज

शामली : कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने कहा कि कांग्रेस के साथ हर वर्ग का विकास होता है। गरीब-मजदूर, व्यापारी हो या छात्र, नौजवान व किसान प्रत्येक वर्ग की खुशहाली के लिए कांग्रेस काम करेगी। उन्होंने कहा कि हम जनता की आवाज उठाने के लिए हर समय तैयार रहते हैं।

रविवार को शामली के गांव लिलौन में कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न लोगों ने कांग्रेस ज्वाइन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक व कांग्रेस उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने भरोसा दिलाया कि वे सुख-दुख में साथ रहने वाले हैं और हमेशा रहेंगे। अंकुर मलिक युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा की कांग्रेस पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी देश की प्रथम पार्टी है। मगर कुछ लोगों ने जाति धर्म की आड में भारत देश की जनता को गुमराह किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि हमें राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व पूर्व विधायक पंकज मलिक के हाथों को मजबूत करना है।

इस दौरान गयूर चौधरी, अंकुर सरोहा शुभम राणा, प्रशांत चौधरी, वैभव चौधरी, राजन चौधरी, उज्जवल प्रविदर फौजी, अखिल ठाकुर, दानिश, राजा मलिक, रुपिन मलिक, लव चौधरी, प्रताप कालखंडे, कुलदीप पंवार, नीटू कालखंडे, राहुल कुमार, विनोद बेनिवाल, रजत बेनिवाल विपुल जावला, सचिन कालखंडे, चिनू प्रिस, गोविद कालखंडे, रवि विशाल, शिकेंद, कवींद्र, अंकित, जसवीर कालखंडे आदि ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.