महागठबंधन में चोर-डकैत : विक्रम सैनी
खतौली विधायक विक्रम सैनी ने विवादित बोल भी बोले। कहा कि महागठबंधन में चोर और डकैत हैं।
मुजफ्फरनगर : खतौली विधायक विक्रम सैनी ने विवादित बोल भी बोले। कहा कि महागठबंधन में चोर और डकैत हैं। जनता के बैंक खाते में 15 लाख रुपये आने में पांच साल अभी और लगेंगे। गांव में घूमने वाले बछड़े उनके नहीं हैं, ये अखिलेश राज के हैं। अब तो ऐसी तकनीक ईजाद की गई कि शर्तिया बछिया ही होगी। कांग्रेस ने एक बीज तैयार किया वह भी राहुल गांधी, जिसे कुछ आता-जाता ही नहीं। चाणक्य नीति भी कहती है कि विदेशी नारी से उत्पन्न संतान को राजा मत बनाना। बदमाश भय में हैं, क्योंकि योगी की पुलिस का निशाना अचूक है। किसान फिक्र न करें, जिस खेत में बछड़े घूम गए, उसमें पैदावारी बढ़ जाती है। उनकी पत्नी को इसकी ¨चता थी, लेकिन फसल घर आने पर दूर हो गई। आगे कहा कि सभी भारत भारत की जय का नारा लगाएं, जो विदेशी के सपूत हैं, वे शांत रह सकते हैं। जो पुलिसवाला नारा नहीं लगाएगा उसका तबादला करा दूंगा।