बारिश से भरभराकर गिरी मकान की छत
शनिवार सुबह कुछ देर के लिए हुई बारिश एक मजदूर के परिवार पर आफत बनकर टूटी। बारिश से उसके मकान के दो कमरों की छत भरभराकर कर गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। शनिवार सुबह कुछ देर के लिए हुई बारिश एक मजदूर के परिवार पर आफत बनकर टूटी। बारिश से उसके मकान के दो कमरों की छत भरभराकर कर गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
मंसूरपुर क्षेत्र में शनिवार की तड़के आधा घंटा झमाझम बारिश हुई। गांव नोना में बारिश के दौरान लगभग साढे पांच बजे मजदूर ब्रजमोहन कश्यप के घर में बने दो कमरों की छत भरभराकर गिर गई। उस समय घर का कोई भी सदस्य उस हिस्से मे मौजूद नहीं था,इसलिए कोई जनहानि नही हुई। छत के मलबे से वहां रखा हजारों की कीमत का सामान बर्बाद हो गया। मकान की छत गिरने से ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। हल्का लेखपाल ने मुआयना किया। ब्रज मोहन ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके मकान में कुछ कच्चा हिस्सा रह गया है, जो कभी भी गिर सकता है। उसने पक्का मकान बनवाने के लिए आर्थिक मदद की मांग की है।