Move to Jagran APP

वृद्धाश्रम में गर्म कपड़ों का वितरण किया

दयालपुरम कालोनी स्थित वृद्धाश्रम में दिल्ली की यूथ वीरागंना संस्था के सदस्यों ने गर्म कपड़ों का वितरण किया। वृद्ध अैर वृद्धाओं को शाल चादर के साथ खाने के लिए बिस्कुट दिए गए। संस्था की मुख्य सदस्य मधु ने कहा कि वृद्धों की सेवा करना संस्कार और संस्कृति का हिस्सा है। उनकी संस्था पिछले दस वर्ष से मानव सेवा में लगी है। वृद्धाश्रम में करीब 50 से अधिक लोगों को गर्म कपड़े दिए गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 11:52 PM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 11:52 PM (IST)
वृद्धाश्रम में गर्म कपड़ों का वितरण किया
वृद्धाश्रम में गर्म कपड़ों का वितरण किया

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। दयालपुरम कालोनी स्थित वृद्धाश्रम में दिल्ली की यूथ वीरागंना संस्था के सदस्यों ने गर्म कपड़ों का वितरण किया। वृद्ध अैर वृद्धाओं को शाल, चादर के साथ खाने के लिए बिस्कुट दिए गए। संस्था की मुख्य सदस्य मधु ने कहा कि वृद्धों की सेवा करना संस्कार और संस्कृति का हिस्सा है। उनकी संस्था पिछले दस वर्ष से मानव सेवा में लगी है। वृद्धाश्रम में करीब 50 से अधिक लोगों को गर्म कपड़े दिए गए। वृद्धाश्रम की अधीक्षिका रेखा रानी आदि मौजूद रहीं। इसके अलावा संस्था ने टिटौड़ा गांव में भी निर्धन परिवारों को गर्म कपड़े और राशन किट का वितरण किया। इस दौरान अर्चना, सविता, अंजलि, राजेश्वरी व पवन आदि सदस्य रहे। सर्दी से बचने को जरूरतमंदों को बांटे कंबल

loksabha election banner

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भोपा कस्बे में मेरा गांव मेरा देश सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को सैकड़ों जरूरतमंद वृद्ध महिला व पुरुषों को सर्दी से बचने को कंबल बांटे गए। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना बहुत ही पुण्य का कार्य है, इसलिए स्वैच्छिक संगठनों व समाज के संपन्न लोगों को बढ़-चढ़कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश नमामि गंगे के सह-संयोजक डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि मेरा गांव मेरा देश सेवा ट्रस्ट कई वर्षो से समाज उत्थान के कार्य कर रहा है। ट्रस्ट ने लड़कियों को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई, कढ़ाई व ब्यूटीशियन आदि का प्रशिक्षण दिया है। इसके अलावा कस्बे में कई लड़कियों की शादी में बर्तन व कपड़े आदि भेंट किए हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद वृद्ध महिला व पुरुषों को सर्दी से बचने को कंबल बांटे गए। कार्यक्रम में भाजपा बेहड़ा सादात के मंडल अध्यक्ष दिनेश सैनी, उपाध्यक्ष गुरु सैनी, प्रदीप सैनी, सुमित सैनी, प्रदीप कश्यप, मोहित, रोहित सैनी, सुभाष सैनी, राज व धर्मेद्र सैनी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.