रंगों से सराबोर होकर लोगों ने गाया फाग
दुल्हैंडी पर शहर व देहात रंगों में सराबोर हो गया। चारों ओर खूब रंग व गुलाल उड़ा। लोगों ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर व गले मिलकर रंगों के त्योहार की शुभकामना दीं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने जमकर धमाल मचाया। महिलाओं ने भी जमकर होली खेली। दुल्हैंडी को लेकर पुलिस सतर्क रही। मस्जिद व मंदिरों के पास पुलिस की तैनाती रही।
खतौली : दुल्हेंडी पर शहर एवं देहात रंगों में सराबोर हो गया। चारों ओर खूब रंग व गुलाल उड़ा। लोगों ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं दीं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने जमकर धमाल मचाया। महिलाओं ने भी जमकर होली खेली। लोगों ने जगह-जगह गानों की धुनों व ढोल की थापों पर नृत्य किया। दुल्हेंडी को लेकर पुलिस सतर्क रही। मस्जिद व मंदिरों के पास पुलिस की तैनाती रही।
गुरुवार को दिन निकलते ही बच्चों व युवा रंगों से भरी पिचकारियां, गुलाल व गुब्बारे आदि चीजें लेकर एक दूसरे को रंगने में जुट गए। लोगों ने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और अन्य संबंधियों के घर पहुंचकर उन्हें रंगा। फिल्मी गीतों की धुन व ढोल की थापों से गूंज उठे। बच्चों से लेकर बड़ों तक रंगों से सराबोर होकर खूब डांस किया। लोगों ने अपने बड़ों को रंग का टीका लगाकर आशीर्वाद लिया। युवाओं ने फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य किया। लोगों ने अपने मेहमानों की खातिरदारी गुंजिया, मठरी, नमकीन, कचौड़ी व पकौड़ी आदि स्वादिष्ट व्यंजनों से की। दुल्हेंडी पर लोगों ने अपने रिश्तेदारों एवं संबंधियों को रंगों से रंग दिया। रंगों के त्योहार पर बच्चों ने खिलौने वाली पिचकरियों से लोगों को रंगा। दुल्हेंडी के मद्देनजर नगर में भारी मात्रा में पुलिस तैनात रही। पुलिस ने सड़कों व गली मोहल्लों में गश्त किया।