Move to Jagran APP

सरकार पीड़ितों के साथ, मिलेगा मुआवजा

बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए भाजपा विधायक तहसील अफसरों संग खादर में पहुंचे। कई गांवों को दौरा कर किसानों का हाल जाना।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 11:28 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 11:28 PM (IST)
सरकार पीड़ितों के साथ, मिलेगा मुआवजा
सरकार पीड़ितों के साथ, मिलेगा मुआवजा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए भाजपा विधायक तहसील अफसरों संग खादर में पहुंचे। कई गांवों को दौरा कर किसानों का हाल जाना। ग्रामीणों ने ओलावृष्टि से हुई बर्बादी बताई।

prime article banner

बारिश और ओलावृष्टि से सूबे में हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर भाजपा विधायक प्रमोद ऊटवाल तहसील की टीम के साथ रविवार दोपहर खादर पहुंचे। अलमावाला, जिदावाला, सुहेली, बढ़ीवाला आदि गांवों में किसानों से नुकसान की जानकारी ली। किसानों ने खराब हुई फसलों के बारे में बताया। विधायक और तहसीलदार सदर पुष्कर चौधरी ने खेतों में जाकर खराब फसलों को देखा। उन्होंने ने कहा कि सरकार पीड़ित किसानों के साथ खड़ी है। सभी गांवों में लेखपाल दो दिन के भीतर रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंपेंगे। मानक के अनुसार पात्रों को मुआवजा मिलेगा। ग्रामीणों ने गंगा स्नान के लिए सोलानी नदी में पानी छोड़े जाने से होने वाले नुकसान, शेरपुर से नाले में सफाई के लिए चलाई जाने वाली पोपलेन को रोकने, गत वर्ष धान की फसल का मुआवजा नहीं मिलने जैसी समस्याओं से अवगत कराया। मंडल अध्यक्ष मनोज जोधा, गुरुमेल सिंह बाजवा, बलविदर सिंह, धर्मवीर सिंह, बालेंद्र सिंह, जगतार सिंह सुक्रमपाल, नसीम, विपिन कुमार, रजत आदि मौजूद रहे।

इस तरह मिलेगा मुआवजा

खादर में खराब हुई फसलों के मुआवजे के बारे में तहसीलदार सदर पुष्कर चौधरी ने बताया कि 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर गन्ना तथा 13,500 रुपये प्रति हेक्टेयर गेहू और सरसों का मुआवजा मिलेगा। पहले 50 प्रतिशत से ऊपर नुकसान होने पर ही मुआवजा मिलता था। अब सरकार ने 33 प्रतिशत से ऊपर के नुकसान की फसल का मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। पीड़ित किसान को आधार कार्ड, बैंक पास बुक की कापी देनी होगी। ऑनलाइन के जरिये तय मुआवजा सीधे किसान के खाते में जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.