Move to Jagran APP

क्रेशरों को एथेनाल बनाने की स्वीकृति दे सरकार

कृषि कानूनों के विरोध में छपार व रोहाना टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) का धरना 57वें दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 11:50 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 11:50 PM (IST)
क्रेशरों को एथेनाल बनाने की स्वीकृति दे सरकार
क्रेशरों को एथेनाल बनाने की स्वीकृति दे सरकार

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कृषि कानूनों के विरोध में छपार व रोहाना टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) का धरना 57वें दिन भी जारी रहा।

loksabha election banner

नेशनल हाईवे-58 पर स्थित छपार टोल प्लाजा पर बुधवार को भी भाकियू का धरना जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ रही है। दिन-प्रतिदिन डीजल-पेट्रोल और घरेलू गैस के भाव बढ़ रहे हैं। कृषि कानूनों की वापसी तक भाकियू की लडाई जारी रहेगी। इस दौरान मुख्य रुप से मांगेराम त्यागी, सुनील त्यागी, मास्टर ओमपाल त्यागी, बबलू शर्मा, शीशपाल गुर्जर, कालूराम गुर्जर, तोसीन त्यागी आदि मौजूद रहे।

रोहाना: मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर बुधवार को 57वें दिन भी भाकियू का धरना जारी रहा। चरथावल के निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष कुशलवीर सिंह ने कहा कि बरसात में बारिश का पानी धरनास्थल पर भरने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्र ही हाईकमान से वार्ता कर रोहाना टोल प्लाजा पर स्थायी आवास बनवाए जाएंगे। आंदोलन को तेज किया जाएगा। कृषि कानूनों की वापसी तक रोहाना टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना जारी रहेगा। सुनील चौधरी, राजेंद्र प्रधान, सत्येंद्र सिंह, ओपिन कुमार, सुमित, नवीन, धर्मवीर, रविद्र, अमित त्यागी, गड्डू, धनपाल सिंह, अनिल त्यागी, नवीन त्यागी, ओमदत्त शर्मा, सतनाम सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

गाली-गलौज और मारपीट का आरोप

खतौली: दाहौड़ गांव निवासी सोनम पत्नी सुमित ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह स्वयं सहायता समूह चलाती है। बुधवार को बच्चों व गर्भवती महिलाओं को खाद्यान्न वितरण कर रही थी। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों को उपयोग किया। आरोप है कि समूह की अन्य सदस्यों से भी गाली-गलौज की गई। पुलिस ने शिकायत पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.