Move to Jagran APP

विधि विधान के साथ भगवान गणपति का पूजन

मुजफ्फरनगर जेएनएन। धार्मिक संस्थान विष्णु लोक पर भगवान गणपति जन्मोत्सव विधि विधान से पूजा-अर्चना क

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 12:05 AM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 12:05 AM (IST)
विधि विधान के साथ भगवान गणपति का पूजन
विधि विधान के साथ भगवान गणपति का पूजन

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। धार्मिक संस्थान विष्णु लोक पर भगवान गणपति जन्मोत्सव विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ मनाया गया। भोपा रोड स्थित धार्मिक संस्थान विष्णु लोक पर श्री गणेश जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, सीएमओ डा. एमएस फौजदार, अग्निशमन अधिकारी रमाशंकर तिवारी, आयुष बोर्ड चेयरमैन डा. सुभाषचंद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने विधि विधान के साथ भगवान गणेश जी का पूजन किया। शुकतीर्थ से पधारे आचार्य अशोक शुक्ल वेदपाठी ने मंत्रोचार के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कराई। भक्तों ने भगवान गणेश का सहस्त्रार्चन कर मनोकामना मांगी। विष्णुलोक संचालक विनय पंडित ने कहा कि गणेशजी की श्रद्धा व आस्था के साथ पूजन करने से बुद्धि, विद्या, रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है और सभी कष्टों का निवारण होता है। पंडित उमादत्त शर्मा, पंडित ब्रह्म प्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य विजय शर्मा, नवीन गर्ग, राकेश शर्मा, आत्माराम शर्मा, वीके शर्मा, नीलम शर्मा, हेमंत कुमार, करण सिंह आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

त्योहारों को मिलजुल कर मनाएं : निर्वाल

संवाद सूत्र, भोपा: कस्बे की भूमिया मंदिर में गत वर्षो की भांति इस साल भी शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के पावन पर श्री गणेश सेवा समिति के द्वारा पूजा अर्चना कर गणपति जी की मूर्ति को विराजमान किया गया, जबकि 19 सितंबर को गणपति बप्पा का विसर्जन होगा। इस दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम को पूजा अर्चना की जाएगी और प्रसाद वितरण होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल और शुकतीर्थ सच्चा निवास आश्रम के महंत गुरु परमेश्वर ब्रह्मचारी तरुण कुमार, मंदिर के पुरोहित अंकित शर्मा ने विधि-विधान से पूजन किया। कार्यक्रम में यजमान मंगेश वालिया और उनकी पत्नी रीनू वालिया रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल ने कहा कि हमें त्योहारों को आपस में मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस मौके पर गणेश सेवा समिति के पदाधिकारियो के अलावा पारुल, प्रदीप शर्मा, अज्जू, बंटी, विपुल, प्रेम, लल्ला आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.