Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ..

मुजफ्फरनगर : विघ्न विनाशक, सिद्धि विनायक गणपति के जन्मोत्सव पर बैंडबाजों व आकर्षक झांकियों क

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 11:18 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 11:18 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ..
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ..

मुजफ्फरनगर : विघ्न विनाशक, सिद्धि विनायक गणपति के जन्मोत्सव पर बैंडबाजों व आकर्षक झांकियों के साथ भव्य-विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में कई झांकियां आकर्षण बनी रहीं। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर आरती उतारकर स्वागत किया। बड़ी संख्या में प्रसाद के स्टाल लगाए गए।

loksabha election banner

गणपति धाम मंदिर भरतिया कालोनी में गुरुवार सुबह गणपति का नयनाभिराम स्वर्ण श्रृंगार कर रजत पालने पर विराजमान किया। आरती पश्चात भोग लगाया और स्वर्ण रथ पर विराजमान किया। इसके बाद मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा शुरू होते ही जमकर आतिशबाजी हुई। शोभायात्रा नवीन मंडी स्थल से होते शहर भ्रमण कर भरतिया कालोनी स्थित मंदिर पर देर रात संपन्न हुई। शोभायात्रा में बैंडबाजे गणपति के भजन गाते हुए चल रहे थे। शहर का माहौल धर्ममय हो रहा था। माता अन्नपूर्णा रसोई, माता पार्वती की डोली, श्रीराधा कृष्ण, शिवजी, भगवान बालाजी, सालासर भगवान, खाटू श्याम आदि झांकियां श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही थीं। इस दौरान उद्यमी भीमसेन कंसल, योगेन्द्र गर्ग, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, जेपी, कैलाशचंद ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अमरीश ¨सघल, विनोद राठी, नरेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, लक्की, संजय व गोल्डी आदि का सहयोग रहा। गणपति का रथ खींचने को आतुर थे श्रद्धालु

भगवान गणपति के रथ को खींचने के लिए आतुर थे। रथ को खींचने वालों का तांता लगा हुआ था। हर कोई चाहता था कि वह भी रथ को खींचे। रथ के आगे श्रद्धालु सफाई करते हुए और छिड़काव करते हुए चल रहे थे। तोरणद्वारों से सजा था यात्रा मार्ग

गणपति की शोभायात्रा से पूर्व ही मार्ग को तोरणद्वारों व पीली झंडियों से सजा दिया गया था। पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा था। गणपति मंदिरों के आसपास रंगबिरंगी लाइटों, बंधनवारों से सजाए गए थे। गणपति मंदिरों की भव्यता देखते ही बनती थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.