सिख की पगड़ी गिराने पर रोष
सिख समाज के व्यक्ति की मारपीट कर पगड़ी गिराने से रोष फैल गया। पीड़ित ने पूर्व ब्लाक प्रमुख व उसके बेटे पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सिख समाज के व्यक्ति की मारपीट कर पगड़ी गिराने से रोष फैल गया। पीड़ित ने पूर्व ब्लाक प्रमुख व उसके बेटे पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
खादर के शेरपुर निवासी बोहड़ सिंह सिख समाज के दर्जनों लोगों संग शनिवार को थाने पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह गांव के धान क्रय केंद्र पर गए थे। वहां मौजूद पूर्व प्रमुख व उसके बेटे ने बिना बात गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। नीचे गिराकर पीड़ित की पगड़ी उतारकर फेंक दी। गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित के केश खोल दिए। बताया कि उसकी भावनाएं आहत हुई हैं। वह रालोद से भी जुड़े हैं। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मौके का वीडियो देखा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।