Move to Jagran APP

हवन कर मनाया स्थापना दिवस

कालेज परिसर में हवन कर स्थापना दिवस मनाया गया। स्टाफ ने हवन में सामूहिक आहुति डाली। छात्र-छात्राओं ने भी पूजा में भाग लिया। राजकुमार जनता इंटर कालेज परिसर में गुरुवार को स्थापना दिवस मनाया। प्रधानाचार्य मनोज त्यागी ने बताया कि सुबह हवन कराया गया जिसे पूर्व प्रधानाचार्य रविदत्त धीमान ने वैदिक मंत्रोच्चारण से संपन्न कराया। कालेज स्टाफ शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राओं आदि ने हवन में सामूहिक रूप से आहुति डाली। बताया कि कोरोना के चलते इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। इस दौरान भोपाल सिंह त्यागी सुरेश त्यागी राधेलाल त्यागी जयइंद्र सिंह त्यागी डा. विनोद त्यागी भूपेंद्र सिंह त्यागी अंबिका शर्मा अर्चना त्यागी व साधना त्यागी आदि मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 05:37 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 05:37 PM (IST)
हवन कर मनाया स्थापना दिवस
हवन कर मनाया स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कालेज परिसर में हवन कर स्थापना दिवस मनाया गया। स्टाफ ने हवन में सामूहिक आहुति डाली। छात्र-छात्राओं ने भी पूजा में भाग लिया। राजकुमार जनता इंटर कालेज परिसर में गुरुवार को स्थापना दिवस मनाया। प्रधानाचार्य मनोज त्यागी ने बताया कि सुबह हवन कराया गया, जिसे पूर्व प्रधानाचार्य रविदत्त धीमान ने वैदिक मंत्रोच्चारण से संपन्न कराया। कालेज स्टाफ, शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राओं आदि ने हवन में सामूहिक रूप से आहुति डाली। बताया कि कोरोना के चलते इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। इस दौरान भोपाल सिंह त्यागी, सुरेश त्यागी, राधेलाल त्यागी, जयइंद्र सिंह त्यागी, डा. विनोद त्यागी, भूपेंद्र सिंह त्यागी, अंबिका शर्मा, अर्चना त्यागी व साधना त्यागी आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.