निराश्रित महिला पेंशन घोटाले के आरोपी पूर्व जिला प्रोबेशन अधिकारी एम एल साहू गिरफ्तार Muzaffarnagar News
फरारी के चलते मुजफ्फरनगर पुलिस ने पूर्व जिला प्रोबेशन अधिकारी पर 10000 का इनाम रखा था। थाना सिविल लाइन में 2015 को दर्ज हुआ था धोखाधड़ी व अन्य आरोपों में मुकदमा।
By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 01:49 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 01:49 PM (IST)
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। जिला प्रोबेशन विभाग में 2014-15 के दौरान निराश्रित महिला पेंशन मामले में हुए लाखों रुपए के घोटाले के आरोप में नामजद पूर्व जिला प्रोबेशन अधिकारी एम एल साहू को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साहू पर पुलिस ने फरारी के दौरान 10000 का इनाम रखा हुआ था। मोहन लाल साहू पर धोखाधड़ी के मामले में थाना सिविल लाइन में दो एफ आई आर दर्ज की गई थी। 2015 में ही है मोहन लाल साहू सेवानिवृत्त हो गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें