सुबह में छाया घना कोहरा
हल्की सी ठंड की दस्तक के साथ ही कोहरा छाने लगा है। इससे दिन में ही वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सितंबर माह में धुंध को देख लोग हैरत में है। करीब सप्ताहभर से सुबह के मौसम में बदलाव है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 10:54 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 10:54 PM (IST)
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। हल्की सी ठंड की दस्तक के साथ ही कोहरा छाने लगा है। इससे दिन में ही वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सितंबर माह में धुंध को देख लोग हैरत में है।
करीब सप्ताहभर से सुबह के मौसम में बदलाव है। लोग हल्की सी ठंड महसूस करने लगे हैं। मंगलवार सुबह लोग उठे तो बाहर ठंड के साथ चारों ओर घना कोहरा छाया था। लोगों ने धुंध देख आश्चर्य व्यक्त किया। रोड पर कुछ दूर का दिखाई नहीं दे रहा था। ट्रकों और बसों के चालकों को मजबूरीवश वाहनों की लाइटें जलाकर चलना पड़ा। वाहनों की गति मंद हो गई। काम पर जाने वाले थोड़ी देरी से कार्यालय पहुंचे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें