गन्ना पाठशाला में किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खतौली में शुक्रवार को शुगर मिल के यार्ड में गन्ना पाठशाला आयोजित की गई। जिसमें विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत खेती-किसानी के बारे में जानकारी दी गई।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। खतौली में शुक्रवार को शुगर मिल के यार्ड में गन्ना पाठशाला आयोजित की गई। जिसमें विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत खेती-किसानी के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि समय पर फसल की देखभाल और निरोगा बीजारोपण करने से खेत के साथ फसल में सुधार होता है। किसानों को बुवाई के बारे में बताया गया।
गन्ना पाठशाला व गोष्ठी का शुभारंभ उपाध्यक्ष डा. अशोक कुमार ने किया। इसके बाद महाप्रबंधक गन्ना कुलदीप राठी ने नई प्रजातियों के बीच की बुवाई करने एवं ट्रेंच विधि के साथ दोहरी पंक्ति विधि से 4 फीट की दूरी पर गन्ना लगाने जानकारी दी। उप महाप्रबंधक गन्ना एके सिंह ने कहा कि मृदा में कार्बनिक पदार्थ की कमी को पूरा करने के लिए गोबर की खाद व चीनी मिल द्वारा दिए गए प्रेसमड को सड़ा कर खेत में प्रयोग किया जाए। खेत में ट्राइकोडरमा का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। कहा कि उत्तम बीज का चुनाव अच्छी खेती का प्रतीक है। शुद्ध प्रजाति का कीट रोग मुक्त बीज सुरक्षित खेतों व पौधशालाओं, शोध केंद्रों से नई प्रजाति का बीज प्राप्त कर सकते है। गन्ना को-238 प्रजाति को बचाने के लिए ऊपर के 1/3 भाग को बीज के रूप में प्रयोग करें। खतौली चीनी मिल में एसटीडी एवं एमएचएटी प्लांट उपलब्ध है। जिसके माध्यम से बीज को उपचारित किया जा सकता है। इस दौरान सीके दीक्षित ने भी नई-नई तकनीकों की किसानों को जानकारी दी। वहीं, कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए मास्क आदि का प्रयोग करने आह्वान किया। वाहनों की टक्कर से जाम
खतौली: जानसठ रोड स्थित फ्लाइओवर पर गुरुवार की रात दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। जिससे फ्लाइओवर पर जाम लगा। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी। जाम लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इसके बाद आवागमन बाहल हुआ।-जासं
रुपये हड़पने का आरोप
खतौली: लाड़पुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसे शुगर मिल में गन्ना ढुलाई के लिए ट्रक लगवाया था। आरोप है कि चालक उसके 36 हजार रुपये लेकर भाग गया। उसने चालक की तलाश की,पर उसका कुछ पता नहीं लगा। पीड़ित ने थाने में ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।-जासं