संसद मार्ग को जाम करेंगे किसान
मुजफ्फरनगर : राष्ट्रीय किसान मजूदर संगठन के अध्यक्ष सरदार वीएम ¨सह ने कहा कि किसानों की
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 11:10 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 11:10 PM (IST)
मुजफ्फरनगर : राष्ट्रीय किसान मजूदर संगठन के अध्यक्ष सरदार वीएम ¨सह ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी होने के बजाए कम हो गई है। प्रदेश सरकार की कर्ज माफी योजना में सभी किसानों को लाभ नहीं मिल पाया। किसानों को फसलों का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान समस्याओं को लेकर आगामी 30 नवंबर को दिल्ली में संसद मार्ग को जाम किया जाएगा। शहर में पहुंचे किसान नेता सरदार वीएम ¨सह का मेरठ रोड पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जब तक सीमा पर जवान और खेत में किसान खुशहाल नहीं होगा। देश तरक्की नहीं कर सकता। संगठन के जिलाध्यक्ष सुमित मलिक, दीपक कुमार, आशीष मलिक, संजीव शर्मा, अमित मलिक, आरिफ व सलमान आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें