Move to Jagran APP

चौ. चरण सिंह को याद कर धड़कता है किसानों का दिल

जेएनएन मुजफ्फरनगर किसान मसीहा चौ. चरण सिंह का जनपद की माटी से गहरा लगाव रहा। यहां

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 May 2021 09:25 PM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 09:25 PM (IST)
चौ. चरण सिंह को याद कर धड़कता है किसानों का दिल
चौ. चरण सिंह को याद कर धड़कता है किसानों का दिल

जेएनएन, मुजफ्फरनगर :

loksabha election banner

किसान मसीहा चौ. चरण सिंह का जनपद की माटी से गहरा लगाव रहा। यहां से लोकसभा चुनाव हारकर भी किसानों का दिल जीत लिया था। बड़े चौधरी ग्रामीण अंचल के बच्चों की शिक्षा के पक्षधर रहे। स्वामी कल्याण देव के प्रति उनका विशेष आदरभाव था। शिक्षा ऋषि के अनुरोध पर पूर्व प्रधानमंत्री दो बार उनसे मिलने आए।

पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह का जनपद में कई बार आना हुआ। राजनीतिक कार्यक्रमों के अलावा धार्मिक और शिक्षा के उत्थान से जुड़े कार्यक्रम में वह जिले में आए। पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान बताते हैं कि उनके साथ काम करने का सालों तक मौका मिला। जब वे प्रधानमंत्री तब दिल्ली में मिलना हुआ। किसानहितों के सामने उन्होंने राजनीति को कभी महत्व नहीं दिया। वह बताते हैं कि प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद चौधरी साहब के साथ राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। चाय पार्टी के दौरान चौ. चरण सिंह से कहा था कि अब आप देश के राजा है। अब तो देश में खुशहाली आनी निश्चित है। इस पर किसान मसीहा ने कहा था कि देश में खुशहाली तब आएगी, जब भारत का 80 फीसदी किसान समृद्ध होगा। वे प्रधानमंत्री रहते हुए भी किसान के बारे में सोचते थे।

वयोवृद्ध किसान मांगेराम सिंह बताते हैं कि वर्ष 1984 में चौ. चरण सिंह लालूखेड़ी आए थे। तब लोगों में उनसे मिलने का जुनून था। फसलों और मंड़ी के भाव की वे प्रतिदन जानकारी रखते थे। 1971 में वे मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े, लेकिन मामूली अंतर से ठा. विजयपाल सिंह से चुनाव हार गए। चुनाव हारने के बावजूद अपनी बातों और कार्यों से किसानों का दिल जीत लिया था।

---

जनता इंटर कालेज में दो बार आए बड़े चौधरी

जनता इंटर कालेज भोपा में चौ. चरण सिंह दो बार आए। वर्ष 1967 में विद्यालय में उनकी सभा हई, जिसमें ग्रामीणों से कहा कि अपनी बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दो। इसके बाद वर्ष 1981 में फिर इसी विद्यालय में आए। दोनों बार स्वामी कल्याण देव महाराज से ग्रामीण अंचल के बच्चों की शिक्षा को लेकर बातचीत की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.