प्रत्येक व्यक्ति निभाए एक पौधा लगाने का कर्तव्य
शहर की गांधी कॉलोनी निवासी सोमनाथ भाटिया वर्षों से पौधे लगा रहे हैं। वह कहते हैं कि पृथ्वी का श्रृंगार करने के साथ पर्यावरण को शुद्ध बनाने में पेड़ महत्वपूर्ण है। हरियाली का क्षेत्र बढ़ाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना कर्तव्य निभाना होगा। एक-एक पौधा लगाने से ही क्षेत्र हरा-भरा हो जाएगा।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन : शहर की गांधी कॉलोनी निवासी सोमनाथ भाटिया वर्षों से पौधे लगा रहे हैं। वह कहते हैं कि पृथ्वी का श्रृंगार करने के साथ पर्यावरण को शुद्ध बनाने में पेड़ महत्वपूर्ण है। हरियाली का क्षेत्र बढ़ाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना कर्तव्य निभाना होगा। एक-एक पौधा लगाने से ही क्षेत्र हरा-भरा हो जाएगा। पौधारोपण में भी ध्यान रखा जाए कि उन पौधों को अधिक शामिल करें, जो पर्यावरण के साथ मनुष्य के लिए भी लाभकारी रहें। औषधीय पौधों का रकबा बढ़ाना होगा। वर्तमान दौर में कोरोना से लड़ने के लिए औषधियों की मांग बढ़ी है। ऐसे में हमें नीम, आंवला, तुलसी, पीपल आदि को उगाने पर अधिक जोर देना होगा। जामुन का पौधा भी लगाए। यह औषधियों गुणों के साथ पृथ्वी के लिए भी लाभकारी है।
हरियाली क्षेत्र बढ़ाने से कम होगा प्रदूषण
गांधी नगर निवासी वन प्रहरी अमित कुमार कहते हैं कि हरियाली क्षेत्र बढ़ाने के लिए हमें स्कूल, कॉलेज स्तर तक पहुंचना होगा। एक-एक बच्चे को पौधारोपण का महत्व बताया जाए। शहरों के साथ गांवों में सड़क किनारे अब पेड़-पौधों की संख्या घट रही है। यह चिता का विषय है। एक या दो फीसद क्षेत्र लाखों की आबादी में मायने नहीं रखता है। हमें गंभीर रूप से प्रयास कर प्रत्येक स्तर पर वन क्षेत्र को कम से कम 20 फीसद तक पहुंचाना होगा। जितना पेड़-पौधे लगाए जाएंगे, उसका असर पर्यावरण के साथ शुद्ध करने के अलावा प्रदूषण की भी कमर तोड़ने में कारगर होगा।