Move to Jagran APP

राज्यमंत्री, विधायकों समेत आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और दो विधायकों समेत आठ प्रत्याशियों ने नामांकन-पत्र दाखिल किए। नामांकन स्थल पर पुलिस बल बढ़ाया गया है। वहीं कुल 22 नामांकन-पत्रों की बिक्री हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 12:17 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 12:17 AM (IST)
राज्यमंत्री, विधायकों समेत आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन
राज्यमंत्री, विधायकों समेत आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और दो विधायकों समेत आठ प्रत्याशियों ने नामांकन-पत्र दाखिल किए। नामांकन स्थल पर पुलिस बल बढ़ाया गया है। वहीं कुल 22 नामांकन-पत्रों की बिक्री हुई।

loksabha election banner

सदर सीट से राज्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल ने नामांकन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर काम किया है। विधानसभा चुनाव में जनता विकास को अहमियत देगी।

चरथावल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सपना कश्यप ने भी नामांकन दाखिल किया। पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय विजय कश्यप की धर्मपत्नी सपना कश्यप ने कहा कि पति के अधूरे कार्य जनता के सहयोग से पूरे होंगे। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगी।

पुरकाजी विधानसभा से भाजपा विधायक प्रमोद ऊटवाल ने भी नामांकन किया। उनके साथ ब्लाक प्रमुख चरथावल अक्षय पुंडीर भी रहे। उन्होंने कहा कि जनता का फिर से सहयोग मिलेगा। जनता भाजपा के साथ है।

बुढ़ाना विधानसभा से भाजपा विधायक उमेश मलिक ने नामांकन किया। उन्होंने कहा सिसौली ने पहले भी आशीर्वाद दिया था और अबकी बार भी मिलेगा। विपक्ष भाजपा की नीतियों और विकास कार्यो से परेशान है। चारों भाजपा प्रत्याशियों के साथ जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया नामांकन स्थल पर मौजूद रहे।

इसी क्रम में प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. बाबू नारायण सिंह के पौत्र व पूर्व सांसद स्व. संजय सिंह चौहान के पुत्र चंदन चौहान ने मीरापुर विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। चंदन चौहान रालोद कोटे से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा राज से परेशान हो चुकी है और बदलाव चाहती है। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर मौजूद रहे।

इसी क्रम में बुढ़ाना विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डा. देवेंद्र मलिक ने नामांकन-पत्र दाखिल किया। वहीं सदर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर कृष्णपाल सिंह और धर्मेद्र ने नामांकन-पत्र दाखिल किया।

---

छावनी में बदला नामांकन स्थल

नामांकन स्थल पर बुधवार को पुलिस बल बढ़ाया गया है। सभी छी नामांकन स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा। कचहरी के अंदर और बाहर पुलिस अधिकारी गश्त करते रहे। प्रत्याशियों के साथ आई भीड़ को कचहरी गेट पर भी रोक दिया गया।

---

22 नामांकन-पत्र बिके

बुधवार को 22 नामांकन-पत्र भी बिके हैं। इनमें से चार सदर विधानसभा सीट, छह चरथावल विधानसभा सीट, दो मीरापुर विधानसभा सीट। पांच खतौली विधानसभा सीट, तीन बुढ़ाना विधानसभा सीट और चार पुरकाजी विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशियों ने खरीदे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.