जीएसटी का बकाया वसूलने में अफसरों के छूट रहे पसीने
खतौली नगर की एक बड़ी फर्म से जीएसटी का बकाया वसूलना जीएसटी विभाग के लिए चुनौती बना है। फर्म से बकाएदारी निकालने के लिए अधिकारियों के पसीने छूट गए हैं। इसके लिए अधिकारी फर्म के बैंक के साथ दिल्ली तक पहुंच गए है लेकिन बकाया राशि जमा नहीं हो सकी है। अब अधिकारियों ने फर्म के खिलाफ फिर से जांच प्रारंभ की है।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली नगर की एक बड़ी फर्म से जीएसटी का बकाया वसूलना जीएसटी विभाग के लिए चुनौती बना है। फर्म से बकाएदारी निकालने के लिए अधिकारियों के पसीने छूट गए हैं। इसके लिए अधिकारी फर्म के बैंक के साथ दिल्ली तक पहुंच गए है, लेकिन बकाया राशि जमा नहीं हो सकी है। अब अधिकारियों ने फर्म के खिलाफ फिर से जांच प्रारंभ की है।
नगर क्षेत्र की एक आयल फर्म पर जीएसटी विभाग ने 40 लाख रुपये से अधिक बकाएदारी निकाली है। पिछले एक साल से फर्म के खिलाफ लिखा-पढ़ी चल रही है। फर्म पर विभाग की इतनी बड़ी बकाएदारी होने के कारण अधिकारी निरंतर वसूली की कोशिश में लगे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। बताते हैं कि यह नीलाम होने के साथ पूर्ववत स्वामित्व के अलावा अन्य के हाथ में चली गई। अब विभाग ने फर्म खरीदारों से बकाया जमा कराने के निर्देश दिए तो स्थिति अधिक पेचीदा हो गई। खरीदारों ने साफ कर दिया है कि वह बकाया नहीं चुका पाएंगे। पूर्ववत स्वामित्व के विरुद्ध विभाग कार्रवाई करने से बच रहा है। इस फर्म से 40 लाख रुपये की बकाएदारी वसूलने के लिए विभागीय अधिकारियों ने बैंक और दिल्ली तक दौड़ लगाई है। जीएसटी के संयुक्त आयुक्त एसके शुक्ला ने बताया कि फर्म के खिलाफ जांच चल रही है। इस फर्म को लेकर गहनता से पड़ताल के निर्देश दिए गए हैं। फर्म पर बड़ी बकाएदारी को निकालने के लिए अधिकारियों की टीम लगाई गई है। चुनावों को लेकर बैठक का आयोजन
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र, जिला पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को पुलिस ने गांव शाहपुर, मौचड़ी, ककराला में बीडीसी सदस्य, पूर्व प्रधान और ग्रामीणों के साथ बैठक का आयोजन किया। चुनाव में शांति व्यवस्था और नियम-कानून के तहत कार्य करने की हिदायत दी गई। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।