Move to Jagran APP

बर्फीली हवा की आगोश में जकड़ा जिला

मंगलवार को भी जिला बर्फीली हवा की आगोश में जकड़ा रहा। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद धूप निकलने पर भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 11:59 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 11:59 PM (IST)
बर्फीली हवा की आगोश में जकड़ा जिला
बर्फीली हवा की आगोश में जकड़ा जिला

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। मंगलवार को भी जिला बर्फीली हवा की आगोश में जकड़ा रहा। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद धूप निकलने पर भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी।

loksabha election banner

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर जिले पर साफ दिखाई दे रहा है। तीन दिन से शीतलहर का प्रकोप जारी है। सर्द हवा ने लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। लोग पूरे दिन गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे फिर भी ठंड दूर होने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को सुबह स्माग छाया हुआ था। शीतलहर चल रही थी। इसके चलते स़ड़कें सूनी पड़ी थीं। सुबह टहलने वाले लोग भी घरों में दुबके रहे। जरूरी कार्यो से ही लोग बाहर निकले। दोपहर करीब एक बजे भगवान भास्कर दिखाई दिए, लेकिन शीतलहर तीर की माफिक काम कर रही थी। सुबह से ही लोग घर, दुकान, दफ्तर, प्रतिष्ठान आदि में हीटर, अंगीठी, गैस बर्नर, लकड़ी, कोयला, पत्ती आदि जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे थे। लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटकर घरों में दुबके रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तो तीन डिग्री सेल्सियस कम है। डग्गामार वाहन रोकने की मांग, ज्ञापन सौंपा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भाजपा के बुढ़ाना मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डग्गामार वाहनों का संचालन रोकने की मांग का ज्ञापन एसडीएम कुमार भूपेंद्र को सौंपा। मुकेश शर्मा ने कहा कि कस्बे से शामली, कांधला एवं खतौली मार्ग पर अवैध रूप से डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। इन मार्गो पर छोटे-बड़े वाहन बिना परमिट के चल रहे हैं। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद गर्ग, सभासद मुकेश शर्मा, ब्रजेश पाल, भारत ठाकुर, आशीष जैन व अप्पू जैन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.