Move to Jagran APP

छठ मइया को भोग लगाया, विशेष पूजा-अर्चना की

खतौली : त्रिवेणी शुगर मिल कालोनी और मंसूरपुर शुगर मिल में महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर षष्

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:10 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:10 PM (IST)
छठ मइया को भोग लगाया, विशेष पूजा-अर्चना की
छठ मइया को भोग लगाया, विशेष पूजा-अर्चना की

खतौली : त्रिवेणी शुगर मिल कालोनी और मंसूरपुर शुगर मिल में महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर षष्ठी मैय्या से पति और पुत्रों की दीर्घायु की कामना की। श्रद्धालुओं ने प्रसाद बांटा।

loksabha election banner

महिलाओं ने घरों में षष्ठी देवी की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर मंगलवार को उसका पूजन किया। पानी में खड़े होकर अस्त होते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। बुधवार सुबह चार बजे सभी महिलाएं फिर उसी स्थान पर एकत्र हुई और छठ मइया की पूजा की। महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य देकर षष्ठी देवी के गीत गाए। श्रद्धालुओं ने छठ के संबंध में बताया कि षष्ठी देवी सूर्यदेव की बहन हैं। महाभारत काल में कुंती ने सूर्यदेव की उपासना की थी, जिससे उन्हें पुत्र की प्राप्ति हुई थी। महिलाओं ने सूर्य और जल को साक्षी मानकर पति व पुत्र-पुत्री की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की। गंगनहर पर छठ मइया की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। छठ पर्व के चलते मिल कालोनी को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इस दौरान बच्चों ने आतिशबाजी की। मिल उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने कर्मचारियों को छठ पर्व की बधाई दी। उधर, मंसूरपुर शुगर मिल में भी छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने परिचितों व रिश्तेदारों को प्रसाद वितरित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.