मुजफ्फरनगर, जेएनएन। यूसुफपुर में सुबह खेतों में काम करने गए किसानों को खेत में गठरी में महिला का शव दिखाई देने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
यह है मामला
भोपा थाना के गांव यूसुफपुर के जंगल में गुरूवार सुबह किसान खेत पर काम करने के लिए गए। किसान को चेरी के खेत में गठरी दिखाई दी। पास जाकर देखा तो उसमें महिला का शव बंधा पड़ा था। किसान शोर मचाता हुआ खेत से बाहर आया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गठरी को खुलवाया तो उसमें करीब 30 वर्ष की महिला का शव था। महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है, महिला की जीभ बाहर निकली हुई है। पुलिस ने आसपास का जंगल खंगाला, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।