तीन घंटे बाद उठने दिया शव, आर्थिक सहायता पर माने स्वजन
खतौली में पमनावली पुलिस चौकी के निकट हादसे के बाद स्वजन और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस को शव कब्जे में लेने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तीन घंटे तक भीड़ ने शव नहीं उठाने दिया। देर रात आर्थिक सहायता एवं आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के आश्वासन पर स्वजन माने। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में पमनावली पुलिस चौकी के निकट हादसे के बाद स्वजन और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस को शव कब्जे में लेने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तीन घंटे तक भीड़ ने शव नहीं उठाने दिया। देर रात आर्थिक सहायता एवं आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के आश्वासन पर स्वजन माने। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
थाना क्षेत्र के छछरपुर गांव निवासी बाइक सवार मयूर पुत्र बाल मुकंद लाल और उसके साथी धनीराम को रोड़ी से भरे ओवरलोड ट्रक ने कुचल दिया था। मयूर के सिर पर ट्रक का पहिया उतरने से मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे से गुस्साए छछरपुर के ग्रामीणों और स्वजन ने पमनावली पुलिस चौकी के निकट शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। शनिवार देर रात करीब एक बजे तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच शव उठाने को लेकर रस्साकसी होती रही। उसके बाद सीओ राकेश सिंह और इंस्पेक्टर एचएन सिंह मौके पर पहुंचे और स्वजन को समझाया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। मृतक मयूर के परिवार में दो बच्चे हैं। परिवार का भरण-पोषण उसके जिम्मे था। रविवार को पोस्टमार्टम से शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने नम आंखों के बीच शव का अंतिम संस्कार किया। विजय कश्यप को दी श्रद्धांजलि
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला समेत भाजपाइयों ने सहारनपुर के ननौता पहुंचकर दिवंगत राज्यमंत्री विजय कश्यप की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि दी। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। डा. बालियान ने कहा कि विजय कश्यप के निधन से व्यक्तिगत क्षति हुई है। उनकी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और संगठन के प्रति वफादारी हमेशा याद की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कोरोना ने पार्टी का सच्चा सिपाही छीन लिया। ईश्वर उन्हें अपनी श्रीचरणों में स्थान दें।