दौलतपुर के युवक की चंडीगढ़ में मौत
गांव दौलतपुर के एक युवक की चंडीगढ़ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। गांव दौलतपुर के एक युवक की चंडीगढ़ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी खुशनसीब (24 वर्ष) चंडीगढ़ में अपने एक रिश्तेदार के पास रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बीते शुक्रवार की रात्रि खुशनसीब अपने रिश्तेदार कलीम निवासी निवासी खेड़ी के साथ चंडीगढ़ से बाइक से गांव लौट रहे थे। जगन्नाथपुरी के पास सामने से एक गाय सड़क पर अचानक आ जाने से उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में खुशनसीब की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका रिश्तेदार कलीम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे चंडीगढ़ पीजीआइ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन चंडीगढ़ पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव में आए। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
डेढ़ माह पूर्व हुई थी शादी
खुशनसीब की शादी डेढ़ माह पूर्व ही रेशमा के साथ हुई थी। घटना से पत्नी रेशमा, मां फिरदौस व दो छोटे भाई साहिब व सादिक दुखी हैं।