भाजपा सरकार में दलितों का हो रहा उत्पीड़न : सुधीर
सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों को उत्पीड़न हो रहा है। सभी वर्गो की हितैषी होने का दावा करने वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार में वाल्मीकि समाज की अनदेखी हो रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने से परहेज किया जाएगा।
मुजफ्फरनगर, टीम जागरण। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों को उत्पीड़न हो रहा है। सभी वर्गो की हितैषी होने का दावा करने वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार में वाल्मीकि समाज की अनदेखी हो रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने से परहेज किया जाएगा।
खतौली स्थित अपने कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित बैठक में सुधीर वाल्मीकि ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार भेदभाव की राजनीति कर रही है। दलितों को उत्पीड़न हो रहा है। उनको सम्मान नहीं मिल रहा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने से परहेज किया जाएगा। भारतीय वाल्मीकि दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मितवा भंवर ने कहा कि हाथरस में दलित युवती से घिनौनी हरकत हुई। कहा वह ऊंची जाति और संपन्न परिवार से होती तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आठ दिन नहीं लगाती और बार-बार रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ नहीं की जाती। तथ्यों को न पलटा जाता। कहा कि पुलिस ने दुष्कर्म और हिसा की बात को झूठ बताया। पुलिस ने उसके पार्थिव शरीर को मां-बाप की सहमति के बिना रात में ऐसे ही जला दिया। सपा नगराध्यक्ष इरशाद जाट ने कहा भाजपा सरकार में दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। समाजवादी पार्टी ही दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा समेत सभी वर्ग की हितैषी है। बैठक में सपा यूथ ब्रिगेड विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक गोयल, भारतीय वाल्मीकि दल जिलाध्यक्ष ब्रजपाल खुराना, ब्लाक अध्यक्ष बंटी गहलोत, नगराध्यक्ष सोनू महरौल, नगर उपाध्यक्ष संजय कैसल, शिवम कुमार, विनोद वाल्मीकि, देवेंद्र माहिव, फरमान मलिक, मा. गुल•ार, गगन माहिव आदि उपस्थित रहे।