Move to Jagran APP

पालिकाध्यक्ष की कॉलोनी के बाहर व्यापारियों का हंगामा

नगर पालिका मार्केट के व्यापारियों ने बाइक रैली निकाली। इसके बाद व्यापारी नईमंडी स्थित मीका विहार में पहुंचे। यहां पालिकाध्यक्ष का आवास है। व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष के आवास पर जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने कॉलोनी के गेट बंद करा दिए। इसके चलते व्यापारी विरोध जताकर वापस लौट गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 12:26 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:11 AM (IST)
पालिकाध्यक्ष की कॉलोनी के बाहर व्यापारियों का हंगामा
पालिकाध्यक्ष की कॉलोनी के बाहर व्यापारियों का हंगामा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। नगर पालिका मार्केट के व्यापारियों ने बाइक रैली निकाली। इसके बाद व्यापारी नईमंडी स्थित मीका विहार में पहुंचे। यहां पालिकाध्यक्ष का आवास है। व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष के आवास पर जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कॉलोनी के गेट बंद करा दिए। इसके चलते व्यापारी विरोध जताकर वापस लौट गए। रैली निकाल कर 25 जनवरी को टाउनहाल में पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना देने का निर्णय लिया गया है।

loksabha election banner

नगर पालिका मार्केट के व्यापारी पालिका द्वारा किराया बढ़ोतरी के साथ अन्य कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। इसके लिए गुरुवार को बाइक रैली निकाली गई। रैली निकाल कर आक्रोशित व्यापारी नईमंडी स्थित मीका विहार कॉलोनी पहुंचे। यहां पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल के आवास पर धरना देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कॉलोनी का गेट बंद करा दिया। इस पर व्यापारी बिफर पड़े और खूब हंगामा किया। व्यापारियों ने कहा कि पालिकाध्यक्ष उनका उत्पीड़न कर रही है। जान बूझकर व्यापारियों को सताया जा रहा है। इस दौरान उप्र उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि मंडलायुक्त ने पालिका के प्रस्ताव संख्या 133 के अनुसार व्यापारियों का निस्तारण करने का आदेश दिया गया। इसको लेकर कई बार रिमाइंडर भेजे गए हैं, लेकिन पालिकाध्यक्ष की हठधर्मिता के चलते व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इससे व्यापारियों का मानसिक उत्पीड़न होने लगा है। इसके बाद व्यापारी वापस लौट गए। बाद में शहरभर में व्यापारियों ने रैली निकाल कर 25 जनवरी को पूर्ण तय बाजार बंद रखने का आह्वान किया है। इसी रोज से पालिका परिसर में धरना देने का निर्णय लिया गया है। भानू अरोरा, बलविदर, राम प्रकाश साहनी, वीरेन्द्र अरोरा, अरविन्द बख्शी, किशन लाल नारंग, राजेंद्र अरोरा, शिशुकांत गर्ग, महेन्द्र नाथ, जसप्रीत सिंह, ज्ञानी गुरूवचन सिंह, सतीश कुमार, ओमबीर सिंह, प्रदीप कुमार, अनुज, धीर सिंह आदि मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष के आवास पर रही फोर्स

व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए पालिकाध्यक्ष के आवास पर पुलिस फोर्स तैनात रही। उनके आवास को छावनी में तब्दील किया गया। नईमंडी पुलिस ने कॉलोनी के गेट से लेकर उनके आवास तक पुलिस तैनात रखी। हालांकि पुलिस की सख्ती के कारण व्यापारी कॉलोनी के भीतर नहीं घुस सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.